{"_id":"5cc1dc86bdec2214720fcfb5","slug":"91556208774-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन की तैयारी
0 सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए से विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात की जानकारी मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों के समायोजन की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक छात्र अनुपात के अनुसार अध्यापकों की संख्या तय करने का आदेश सचिव रूबी सिंह ने दिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी बीएसए से 30 सितंबर 2018 की छात्र संख्या के आधार पर नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के आधार पर स्कूलों में शिक्षकों के पद निर्धारण का आदेश दिया है। इसके बाद शहर के आसपास और सड़क से लगे स्कूलों में नियुक्त अधिक शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। सचिव ने सभी बीएसए को छात्र-शिक्षक अनुपात की जानकारी 15 मई तक हर हाल में भेजने का निर्देश दिया है।