{"_id":"5bc614f7bdec2269b7315ee3","slug":"91539708151-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी, सीडीएस एक दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी, सीडीएस एक दिन
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी, सीडीएस और असिस्टेंट
प्रोफेसर भर्ती परीक्षा एक ही दिन
0 तीन बड़ी परीक्षाएं 18 नवंबर को पड़ने से परीक्षा केंद्र के लिए नहीं मिल रही जगह
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। 18 नवंबर को ही यूपीटीईटी, संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) और प्रदेश के अशासकीय डिग्री कॉलेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा एक साथ पड़ रही है। ऐसे में केंद्र निर्धारण की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। हालांकि, सीडीएस और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तिथि पहले से तय थी और उनके लिए केंद्र भी निर्धारित कर लिए गए हैं। लेकिन, यूपीटीईटी की तिथि संशोधित होने के बाद अब जनपदीय समिति के लिए केंद्र तय करना चुनौती भरा है। माना जा रहा है कि यूपीटीईटी देने के लिए अभ्यर्थियों को जिले के दूरदराज इलाकों में जाना पड़ सकता है।
यूपीटीईटी के लिए जिले में दोनों पालियों में 96 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें पहली पाली में प्राथमिक स्तर के लिए 68 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 28 हजार अभ्यर्थियों ने फार्म भरे हैं। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा के अनुसार पहली पाली में 68 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा कराने के लिए लगभग 140 केंद्र की आवश्यकता पड़ेगी। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शहर के सभी वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों से बात चल रही है। बताया कि इसके अतिरिक्त निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की परीक्षा कराई जा सकती है, उनको भी केंद्र बनाने की योजना है। डीआईओएस ने बताया कि सीबीएसई से जुड़े स्कूलों को भी केंद्र बनाने के लिए प्रयास जारी हैं।