फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कैंसर की जांच और उपचार होगी आसान

कैंसर की जांच और उपचार होगी आसान

Tue, 21 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कैंसर की जांच और उपचार होगी आसान
इंफ्रारेड कैमरे से होगी स्तन कैंसर की पहचान
विज्ञापन

- ट्रिपलआईटी के वैज्ञानिक कैंसर से बचाव एवं उपचार की दिशा में कर रहे काम
- नई तकनीक से स्वस्थ कोशिकाओं को बिना नुकसान पहुंचाए होगी कैंसर की जांच
डॉ. अखिलेश मिश्र
इलाहाबाद। आने वाले समय में समय रहते स्तन कैंसर के मरीजों की पहचान की जा सकेगी। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में कैंसर की आरंभिक स्तर पर पहचान के लिए शोध चल रहा है। इंफ्रारेड कैमरे से ली गई थर्मल इमेज से कैंसर का शुरुआती दौर में पता लगाया जा सकता है। इस विधि से स्वस्थ कोशिकाओं को बिना हानि पहुंचाए कैंसर की जांच के साथ कैंसर युक्त कोशिकाओं को नष्ट किया जा सकेगा।
ट्रिपलआईटी के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में इस दिशा में चल रहे शोध का नेतृत्व कर रहे डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि एक सर्वे के अनुसार अपने देश में प्रतिवर्ष लगभग 70 हजार महिलाओं की मौत स्तन कैंसर से हो जाती है। अपने यहां अभी तक स्तन कैंसर के डायग्नोसिस के लिए मेमोग्राफी तकनीक का प्रयोग किया जाता है। मेमोग्राफी में रेडिएशन के कारण स्वस्थ कोशिकाओं में भी कैंसर होने का खतरा पैदा हो जाता है, लेकिन नई तकनीक में रेडिएशन के कारण स्वस्थ कोशिकाओं में कैंसर का कोई खतरा नहीं रहता। कैंसर जनित कोशिकाओं का तापमान स्वस्थ कोशिकाओं के तापमान से अधिक रहता है। इस कारण से कारण से इंफ्रारेड कैमरे से ली गई थर्मल इमेज को इंफार्मेशन टेकभनालॉजी के माध्यम से विश्लेषण करके प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. आशुतोष ने बताया कि इंफ्रारेड कैमरे से ली गई थर्मल डायग्नोस्टिक इमेज के विश्लेषण के लिए फैक्टल एनालिसिस के विकसित होने के बाद इस विधि का आकर्षण बढ़ा है। यदि यह विधि पूरी तरह से सफल रही तो परंपरागत मेमोग्राफी तकनीक के दुष्प्रभाव से बचा जा सकेगा। वहीं यह विधि भारत जैसे विकासशील देश के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। इस तकनीक के जरिये कम खर्च में हर जिला अस्पताल में थर्मल इमेजिंग के माध्यम से स्तन कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाया जा सकेगा। डॉ. आशुतोष के मुताबिक थर्मल इमेज के लिए नजदीकी कैंसर अस्पतालों कमला नेहरू कैंसर संस्थान एवं किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से इस दिशा में प्रयोग के लिए समझौते (एमओयू) की दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed