फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस के बाद आएगा पीसीएस-जे का विज्ञापन

पीसीएस के बाद आएगा पीसीएस-जे का विज्ञापन

Sat, 04 Aug 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस के बाद आएगा पीसीएस-जे का विज्ञापन
पीसीएस-18 के आवेदन के बाद
विज्ञापन

आएगा पीसीएस-जे का विज्ञापन
0 यूपीपीएससी की वेबसाइट पर लोड बढ़ने के कारण अटका
0 माह भर पहले ही मिल चुका 333 पदों के लिए अधियाचन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को पीसीएस-जे के 333 पदों का अधियाचन मिल चुका है, लेकिन अब तक न विज्ञापन जारी किया गया और न ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। पीसीएस-2018 की आवेदन प्रक्रिया के कारण आयोग की वेबसाइट पर लोड बढ़ गया है। ऐसे में पीसीएस-जे के आवेदन की प्रक्रिया अब पीसीएस-2018 के आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शुरू की जा सकेगी।

आयोग ने इस बार के परीक्षा कैलेंडर में पीसीएस-जे को शामिल नहीं किया था। ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि आयोग परीक्षा कराएगा या नहीं। माह भर पहले जब आयोग को पीसीएस-जे के 333 पदों का अधियाचन मिला तो तय हो गया कि आयोग पीसीएस-जे की परीक्षा कराएगा। अमूमन अधियाचन मिलने के 10 से 15 दिनों के भीतर विज्ञापन जारी कर आवेदन मांग लिए जाते हैं, लेकिन पीसीएस-जे का विज्ञापन अटका हुआ है। दरअसल, पहले एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई और वेबसाइट पर लोड बढ़ गया। इसके बाद पीसीएस-2018 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई और साथ ही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के आवेदकों के प्रवेशपत्र भी ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए। ऐसे में वेबसाइट पर लोड और अधिक बढ़ गया। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि पीसीएस-जे के लिए आवेदन इसी माह जारी किया जाएगा। पीसीएस-2018 के आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed