फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महाभारत की माधवी के जरिए जीवंत हुआ स्त्री विमर्श

महाभारत की माधवी के जरिए जीवंत हुआ स्त्री विमर्श

Sat, 23 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
महाभारत की माधवी के जरिए जीवंत हुआ स्त्री विमर्श
शाबाश शारिफ, हम सबको तुम पर नाज
विज्ञापन

क्रासर
ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले मुहम्मद शारिफ को करेली व्यापार मंडल ने किया 50 हजार का चेक
महापौर ने फोन पर दी शाबाशी, सात समंदर पार तक ईमानदारी के चर्चे की गूंज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कैंसर पीड़ित बेटे के इलाज के लिए जमीन बेचने वाले किसान का रूपये से भरा बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले मोहम्मद शारिफ उर्फ जानू ने समाज के हर तबके का दिल जीत लिया है। शुक्रवार को उसकी नेक नीयति और ईमादारी को सराहने के लिए लोगों का उसके घर पर तांता लगा रहा। फोन पर सैकड़ों लोगों ने उसे मुबारकबाद दी। करेली व्यापार मंडल की ओर से समाजसेवी मोहसिन महमूद ने शाम को घर पहुंचकर बतौर पुरस्कार 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी फोन पर बात की और उसकी पीठ थपथपाई। शहर की कई संस्थाओं ने उसे सम्मानित करने का निर्णय किया है, ताकि औरों को भी इससे प्रेरणा मिल सके।

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने मोहम्मद शारिफ उर्फ जानू को शाबाशी दी है। नर्सरी टीचर ट्रेनिंग सेंटर करैलाबाद की ओर से उसे सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस संस्थान के निदेशक हमजा खालिद ने जानू के घरवालों से संपर्क कर उसका विवरण लिया और उन्हें इस निर्णय की जानकारी दी। जानू के इस नेक कदम के चर्चे सात समंदर पार तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंच गए हैं। लंदन से उसके बड़े अब्बा अब्बास अली ने भी फोन किया और दिल चौड़ा करने के लिए मुबारकबाद दी। जानू ने बताया कि सउदी अरब में रहने वाले उसके 13 दोस्तों ने भी फोन कर बधाई दी। दुबई से भी फोन आए। उसने बताया कि सिविल लाइंस थाने से भी उससे संपर्क साधा गया और इस नेक काम के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed