{"_id":"59d8dd394f1c1b68678b47e0","slug":"91507384633-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन स्थल पर ही करवा चौथ मनाएंगी महिला प्रशिक्षु शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन स्थल पर ही करवा चौथ मनाएंगी महिला प्रशिक्षु शिक्षक
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
अनशन स्थल पर ही करवा चौथ मनाएंगीं महिला प्रशिक्षु शिक्षक
शिक्षा निदेशालय में 16 दिन धरना प्रदर्शन के बाद अब कर रहे आमरण अनशन
28 जिलों से महिलाओं समेत करीब 350 प्रशिक्षु शिक्षक अनशन में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे प्रशिक्षु शिक्षकों में शामिल महिलाएं इस बार करवाचौथ शिक्षा निदेशालय में ही मनाएंगी। लगातार 16 दिन धरना प्रदर्शन के बाद अब ये शिक्षक आमरण अनशन कर रहे हैं।
शनिवार को निदेशालय बंद होने के बावजूद 28 जिलों के करीब 350 प्रशिक्षु शिक्षक वहां जुटे रहे। कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अनशन में शामिल हैं। योग्यता पूरी होने के बावजूद नियुक्ति का आदेश न जारी होने से प्रशिक्षु शिक्षकों में नाराजगी है। पिछले 19 दिन से लगातार निदेशालय में डटे प्रशिक्षु शिक्षक ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं होगा, यहां से नहीं जाएंगे।
शनिवार को अनशन स्थल पर मौजूद महिला प्रशिक्षु शिक्षकों ने निर्णय लिया कि वे करवा चौथ भी यहीं मनाएंगी सो दोपहर में महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों में मेहंदी भी लगाई। इस बीच राम सजीवन विश्वकर्मा, भोजराज सिंह, चंद्रसेन, नाहर सिंह एवं अश्वनी कुमार लगातार चौथे दिन शनिवार को आमरण अनशन पर बैठे रहे।