{"_id":"59b551f64f1c1be47f8b5c23","slug":"91505055222-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के लिए युवाओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के लिए युवाओं में दिखा उत्साह
Updated Sun, 10 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में अफसर बनने को युवाओं में दिखा उत्साह
- एनडीए की परीक्षा में 71 फीसदी रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति
इलाहाबाद। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की रविवार को हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। युवाओं के चेहरे पर भी सेना में अफसर बनने के लिए उत्साह साफ नजर आ रहा था। शहर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थित 71 फीसदी रही।
पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले इस बार एनडीए की परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति अधिक रही। इस परीक्षा के लिए इलाहाबाद में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में कुल 18 हजार 888 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षा दो सत्रों सुबह दस से दोपहर 12 बजे और अपराह्न दो से चार बजे तक आयोजित की गई। कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में 71 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए कुल 14 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। 12 मजिस्ट्रेटों को तीन-तीन और दो मजिस्ट्रेटों को चार-चार केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई थी। वाराणसी के आयकर आयुक्त को पर्यवेक्षक और एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया था।