फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   साढ़े तीन हजार से ज्यादा टिकट हुए निरस्त

साढ़े तीन हजार से ज्यादा टिकट हुए निरस्त

Wed, 23 Aug 2017 09:07 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन हजार से ज्यादा टिकट हुए निरस्त
साढ़े तीन हजार से ज्यादा टिकट निरस्त
विज्ञापन

इलाहाबाद। औरैया में हुए रेल हादसे के बाद तमाम ट्रेनों को निरस्त करने एवं उन्हें डायवर्ट कर दिए जाने से बुधवार को इलाहाबाद जंक्शन पर काफी संख्या में यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए। दिन भर में सिर्फ जंक्शन में साढ़े तीन हजार से ज्यादा टिकट यात्रियों द्वारा निरस्त कराए गए।

जंक्शन से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनें संगम एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर और इलाहाबाद-जम्मूतवी को निरस्त कर दिए जाने की वजह से 2034 टिकट निरस्त हुए। इन ट्रेनों के अतिरिक्त इलाहाबाद आने वाली तमाम ट्रेनों के डायवर्जन और लेट आने की वजह से भी तकरीबन डेढ़ हजार टिकट निरस्त हुए। संगम एक्सप्रेस की बात करें तो इसमें निरस्त होने वाले 465 आरक्षित टिकटों में से स्लीपर के 317, थर्ड एसी के 108, सेकंड एसी के 38 एवं फर्स्ट एसी के दो टिकट रहे। इसी तरह इलाहाबाद जयपुर में फर्स्ट एसी के नौ, सेकंड एसी के 52, थर्ड एसी के 135 एवं स्लीपर के 438 टिकट रहे। इलाहाबाद-जम्मूतवी स्पेशल के 935 टिकटों में से स्लीपर के 876 एवं सेकंड एसी के 89 टिकट रहे। इन टिकटों के निरस्त होने से रेलवे को लाखों रुपये का घाटा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed