{"_id":"5e0263158ebc3e87a6340de3","slug":"9100-girls-will-participate-in-abvp-s-self-defence-programme-allahabad-news-ald2638753124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मरक्षार्थ मिशन मेगा शो में भाग लेंगी 9100 छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मरक्षार्थ मिशन मेगा शो में भाग लेंगी 9100 छात्राएं
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 27 दिसंबर को पुलिस लाइंस में आयोजन
प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 27 दिसंबर को होने वाले मिशन साहसी के मेगा शो में छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के कन्या विद्यालयों के साथ वित्तविहीन और पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि छात्राओं के स्वावलंबन एवं आत्मरक्षा के लिए 27 दिसंबर को प्रात: नौ बजे पुलिस लाइंस में मेगा शो होगा। कार्यक्रम में 14 विद्यालयों की 9100 छात्राओं को भाग लेने के लिए कहा गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा से 500, मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज से 700, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज से 500, डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज से 500, उमराव सिंह बालिका इंटर कॉलेज से 500, सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज 700, बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी 1000, श्री नारायणी आश्रम गर्ल्स इंटर कॉलेज शिवकुटी 700, एनी बेसेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज 700, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस 500, महिला ग्राम इंटर कॉलेज 500, एमवी हिंदी मीडियम सुलेमसरांय 500, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल 1000, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल 1000 छात्राओं को प्रतिभाग कराने के लिए पत्र लिखा है।