फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   91 officers including CDOs will take classes in primary schools

जिले के 91 अफसर लेंगे क्लास

Thu, 12 Dec 2019 02:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
91 officers including CDOs will take classes in primary schools
प्रयागराज। जिले के कम से कम 91 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में अच्छी शिक्षा मिलने की उम्मीद जगी है। इन विद्यालयों में जिला स्तरीय अफसर क्लास लेंगे। अफसरों को सप्ताह में कम से कम एक दिन क्लास लेनी होगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इसमें सीडीओ प्रेमरंजन सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने कटरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण तथा उनके विकास के लिए ऑपरेशन कायाकल्प की शुरुआत की गई है। पिछले दिनों आए प्रभारी अधिकारी प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने इसका आदेश दिया था। इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सीडीओ को दी गई है। इस योजना के अंतर्गत क्लास लेने वाले अफसरों की सूची अब तैयार हो गई है। गोद लिए जाने वाले विद्यालयों का भी चयन हो चुका है। अफसरों पर क्लास लेने के साथ इन्हें मॉडल विद्यालय के रूप में स्थापित करने की भी जिम्मेदारी होगी। सीडीओ, सीएमओ, डीपीआरओ, डीडीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि अफसरों के अलावा सभी एसडीएम, बीडीओ आदि इस सूची में शामिल हैं। सभी अफसरों को सप्ताह में कम से कम एक दिन क्लास लेनी होगी। इसके फोटोग्राफ्स व्हाट्सअप ग्रुप में भेजने होंगे। इसके अलावा पूरी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपनी होगी। सीडीओ ने बताया कि यह व्यवस्था लागू हो गई है। अफसर क्लास लेने भी लगे हैं।
विज्ञापन

विकास के साथ बच्चों की उपस्थिति भी देखेंगे
अफसरों पर पढ़ाने के अलावा ढांचागत विकास और विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने की भी होगी जिम्मेदारी होगी। विद्यालय में ड्रेस, किताब-कॉपी, खेलकूद के सामान, लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सभी पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के अलावा अफसरों पर लोगों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करने की भी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने ली क्लास
जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) रेनू श्रीवास्तव ने बहादुरपुर के प्रतिष्ठानपुर प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। उन्होंने बुधवार को विद्यालय में क्लास ली। इनके अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी आदि अफसरों ने भी क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed