फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   91 contenders came forward to become BJP president

भाजपा अध्यक्ष का चुनाव

Thu, 21 Nov 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
91 contenders came forward to become BJP president
भाजपा अध्यक्ष बनने के लिए सामने आए 91 दावेदार
विज्ञापन

महानगर, यमुनापार अध्यक्ष का सर्किट हाउस तो गंगापार का सोरांव में हुआ नामांकन
आज और कल सुनील बंसल के समक्ष होगा सूबे से आए सभी प्रत्याशियों के नाम पर मंथन
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के महानगर, गंगापार और यमुनापार अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को 91 लोगों ने अपना नामांकन किया। सर्वाधिक 37 नामांकन महानगर में अध्यक्ष पद के लिए आए। जबकि यमुनापार से 28 एवं गंगापार से कुल 26 लोगों ने इस पद के लिए नामांकन कराया। पार्टी के महानगर एवं यमुनापार अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया जहां सर्किट हाउस में हुई तो वहीं गंगापार के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोरांव के शिवगढ़ स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस दौरान दोनों ही स्थानों पर खासी गहमा-गहमी रही। अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रदेश भर के सभी जिलों के अध्यक्ष पदों पर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के नेतृत्व में मंथन होगा।
लखनऊ में आयोजित बैठक के बाद ही सूबे के सभी जिला व महानगर अध्यक्षों और प्रदेश परिषद के चुनाव के नतीजे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से जारी कर दिए जाएंगे। उधर सर्किट हाउस में सुबह से ही नामांकन पत्र जमा करने वाले नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचने शुरू हो गए। यहां भाजपा महानगर और यमुनापार के चुनाव प्रभारियों के समक्ष पार्टी नेताओं ने अपने नामांकन पत्र पेश किए। महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव अधिकारी एवं विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को महानगर अध्यक्ष पद के लिए 37 लोगों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। इसमें दो महिलाएं भी शामिल रहीं। राज्य परिषद सदस्य के तीन पदों के लिए भी सात लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं यमुनापार में कुल 28 ने नामांकन पत्र जमा किए। यहां प्रांतीय परिषद सदस्य के चार पदों के लिए महज दो ने ही नामांकन किया। इसी तरह गंगापार में चुनाव अधिकारी सुरेश अवस्थी की मौजूदगी में 26 ने अध्यक्ष पद एवं 18 ने प्रांतीय परिषद सदस्य के पांच पदों के लिए नामांकन किया। इस अवसर पर दीपक पटेल, सुशील मिश्र, सुबोध सिंह, अरुण अग्र्रवाल, दिनेश तिवारी, संतोष त्रिपाठी, अशोक दुब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ठेकेदार, कोटेदार को नहीं बनाया जाएगा अध्यक्ष
भाजपा की ओर से इस बार अध्यक्ष पद के लिए तमाम नियम एवं शर्त लागू की गई। पार्टी की ओर से कहा गया है कि ऐसे नेता जो ठेकेदार या कोटेदार का कार्य करते हैं या फिर उन पर अनुशासन हीनता का आरोप हैं उन्हें अध्यक्ष का पद नहीं मिलेगा। साथ ही उम्र सीमा भी इस बार 40 से 55 वर्ष कर दी गई। चुनाव अधिकारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए वर्ष 2014 एवं 2019 का सक्रिय सदस्य होने की भी पात्रता रखी गई थी। फिर भी यह मानक पूरा न करने वालों ने आवेदन कर दिया। ऐसे में यह सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश, शिवदत्त ने नहीं किया नामांकन
प्रयागराज से महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता और यमुनापार के अध्यक्ष शिवदत्त पटेल ने बुधवार को नामांकन नहीं किया। हालांकि गंगापार में वर्तमान अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय ने जरूर अपना पर्चा दाखिल कर दिया। दरअसल इस पद पर पहले अमरनाथ तिवारी तैनात थे। उसके बाद ही कन्हैयालाल को यह जिम्मेदारी मिली। यह जिम्मेदारी मिले अभी कन्हैया लाल को एक वर्ष पूरा नहीं हुआ है। उधर सर्किट हाउस में पार्टी नेता डा. कृतिका अग्रवाल पहुंची तो जरूर लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं किया।

महानगर से अगड़ी जाति का अध्यक्ष संभव
प्रयागराज महानगर से भाजपा को इस बार भी अगड़ी जाति का अध्यक्ष मिल सकता है। बताया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी के स्तर से सिर्फ तीन नाम ही प्रदेश कोर कमेटी के समक्ष रखे जाएंगे। गंगापार और यमुनापार से भी संबंधित चुनाव प्रभारी तीन-तीन नाम कोर कमेटी के समक्ष रखेंगे। इसके बाद ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल अंतिम रूप से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा लखनऊ से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed