फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   900 blankets were distributed to protect against the cold in 395 villages of the tehsil

Prayagraj News: तहसील के 395 गांवों में ठंड से बचाव के लिए मिले 900 कंबल

Thu, 25 Dec 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 25 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
900 blankets were distributed to protect against the cold in 395 villages of the tehsil
तहसील के 395 ग्राम पंचायतों के लोगों को ठंड से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन को जिला प्रशासन की तरफ से मात्र 900 कंबल दिए गए हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन किसको कंबल बांटे और किसको छोड़ दें, जो असमंजस की स्थिति में है। हालांकि, तहसील को मिले कंबल संबंधित कानूनगो और लेखपाल को वितरित करने के लिए बांट दिया गया है लेकिन अब तक जरूरतमंदों तक कंबल पहुंच नहीं पाए हैं। जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि 900 कंबल तहसील को भेजकर जिला प्रशासन ने खानापूरी की है। प्रति गांव 50 कंबल के हिसाब से शासन और प्रशासन को व्यवस्था करना चाहिए। उप जिलाधिकारी मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन को 900 कंबल प्राप्त हुए थे। जो वितरण के लिए संबंधित कानूनगो और लेखपालों को दे दिया गया है। उन्हें सख्त निर्देशित किया गया है कि अविलंब जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर दिया जाए। अगर वह कंबल वितरण में लापरवाही बरत रहे हैं तो उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके अलावा और कंबलों की डिमांड की गई है। जल्द ही व्यवस्था होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed