{"_id":"6afcbebcdcb84c8a5a0edd56","slug":"90-quintals-of-paddy-procured-at-government-centers-on-the-first-day-allahabad-news-c-407-1-pr11029-23282-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सरकारी केंद्रों पर पहले दिन खरीदे गए 90 क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सरकारी केंद्रों पर पहले दिन खरीदे गए 90 क्विंटल धान
Wed, 18 Nov 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के गोपालापुर केंद्र पर धान की तौल कराते अधिकारी। संवाद
क्षेत्र के गोपालापुर और करकटेपुर स्थित राजकीय धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली है, जहां पहले दिन कुल 90 क्विंटल धान खरीदा गया। गोपालापुर केंद्र प्रभारी विकास शुक्ला ने किसान बालगोविंद से 50 क्विंटल धान खरीदा। करकटेपुर केंद्र प्रभारी रामदत्त यादव ने किसान रामनाथ से 40 क्विंटल धान की खरीद की। इस बार साधन सहकारी समिति भदरपुर और महुली में भी धान खरीद की व्यवस्था है।
किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद से निजी व्यापारियों पर निर्भरता कम होगी। उन्हें निर्धारित सरकारी समर्थन मूल्य पर उपज बेचने का अवसर मिलेगा। किसानों ने केंद्रों पर नियमित तौल, पर्याप्त संसाधन और समय पर भुगतान की मांग की।
नारीबारी में खाद की किल्लत से किसानों में रोष
सहकारी समिति में खाद की किल्लत से किसान आक्रोशित हैं। किसानों का कहना है कि खेती के समय में उन्हें खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। किसानों से निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूलने और दुर्व्यवहार करने की बात भी कही गई है। कागजात जमा करने के बाद भी प्रक्रिया पूरी न होने पर उन्हें दोबारा लंबी कतारों में लगना पड़ता है। कई किसान सुबह से शाम तक इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट जाते हैं।