फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   8th class students killed in dispute between children, dead body found in pool

प्रयागराज : बच्चों के बीच हुए विवाद में कक्षा आठ के छात्र की हत्या, ताल में मिला शव

Sat, 10 Jun 2023 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बौड़ई गांव के रहने वाले राम प्रसाद मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसके पांच बेटों में चौथे नंबर का बेटा साजन (15) जो गांव के ही परिषदीय विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। वह बृहस्पतिवार दोपहर गांव में ही स्थित एक बगीचे में अपने पड़ोसी आकाश पुत्र धर्मराज के साथ गेंद खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में दोनाें में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
8th class students killed in dispute between children, dead body found in pool
साजन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बगीचे में गेंद खेलते वक्त बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद छात्र की हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित सहिनवा ताल में देखा गया तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने कोतवाली में तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बौड़ई गांव के रहने वाले राम प्रसाद मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसके पांच बेटों में चौथे नंबर का बेटा साजन (15) जो गांव के ही परिषदीय विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। वह बृहस्पतिवार दोपहर गांव में ही स्थित एक बगीचे में अपने पड़ोसी आकाश पुत्र धर्मराज के साथ गेंद खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में दोनाें में झगड़ा हो गया। बात बढ़ी तो दोनों आपस में मारपीट करने लगे। आकाश घर पहुंचकर अपने पिता को झगड़े की बात बताई तो वह आग बबूला हो गया।

विज्ञापन

आरोप है कि आकाश के चाचा सुभाष साजन के घर पहुंचे और साजन तथा उसके दो भाइयों रमाशंकर और धनराज को जबरन अपने घर उठा ले गए। जहां तीनों की पिटाई करने लगा। रमाशंकर धनराज तो वहां से भाग गए, लेकिन साजन वहीं रह गया था। साजन के पिता शाम को घर आए तो साजन को घर न देख खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ अतापता नहीं चला। आरोपियों से भी पूछताछ की लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं बताया। शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से उत्तर दिशा में स्थित सांवडीह गांव के सामने सहिनवा ताल में साजन का शव सरपत की झाड़ियों में लोगों ने देखा तो शोर मचाया।

गांव के लोग व उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे तो साजन के रूप में शिनाख्त की। जानकारी होते ही इंस्पेक्टर फूलपुर यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक साजन के पिता रामप्रसाद ने पड़ोसी धर्मराज उसके भाई साहबलाल व सुभाष के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस के मुताबिक आकाश ने बताया कि उसके चाचा सुभाष ने दीवार से टकराकर उसे पीट रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed