फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   88 thousand seats of DLAD remain vacant in the state

प्रदेश में डीएलएड की 88 हजार सीटें रह गईं खाली

Mon, 26 Aug 2019 09:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
88 thousand seats of DLAD remain vacant in the state
88 thousand seats of DLAD remain vacant in the state
प्रयागराज। प्रदेश के सरकारी एवं निजी बीटीसी (डीएलएड) कॉलेजों में प्रवेश के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग के बाद डीएलएड की 88317 सीटें खाली रह गईं हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण ने बताया कि अंतिम चरण की काउंसलिंग में कुल 20430 अभ्यर्थियों ने विकल्प भरा, इसमें 16902 अभ्यर्थियों की सीट आवंटित हो गई। अब अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने के लिए 29 अगस्त तक का समय दिया गया है, जबकि प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त रखी गई है।
विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सभी डायट में सीटें भर गईं हैं। डीएलएड की 229150 सीटों में अंतिम चरण की काउंसलिंग के बाद 140833 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित कर दी गई। अंतिम चरण में सीटों के आवंटन के बाद अब 88317 सीटें हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पहले चरण की काउंसलिंग में 138442 सीटें आवंटित हुईं थीं, जबकि 90708 सीटें खाली रह गईं थी। इस प्रकार परीक्षा नियामक की ओर से लगातार तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी मात्र दो हजार सीटों पर ही काउंसलिंग के लिए अतिरिक्त अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed