{"_id":"5caf4895bdec22142836395b","slug":"81554991253-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से बरेली, मुरादाबाद की राह हुई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से बरेली, मुरादाबाद की राह हुई मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर निरस्त रहेगी नौचंदी
हरिद्वार और त्रिवेणी एक्सप्रेस
0 लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते हो रहा निरस्तीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज से बरेली, मुरादाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, रामपुर आदि शहरों की राह सप्ताह भर मुश्किल रहेगी। इस रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनों को रेलवे की ओर से अचानक निरस्त कर दिया गया है। निरस्त ट्रेनों में नौचंदी एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयाग-बरेली पैंसेजर प्रमुख रूप से शामिल हैं।
बताया जा रहा है लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के दोहरीकरण एवं कुछ अन्य कार्य की वजह से रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त की हैं। इन ट्रेनों में प्रयागराज के स्टेशनों से चलने वाली भी ट्रेनें हैं। इसमें प्रयागघाट-हरिद्वार एक्सप्रेस 16, 18 एवं 20 अप्रैल को निरस्त रहेगी। मेरठ/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 17 से 23 अप्रैल, टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस 15 से 24 अप्रैल, प्रयागघाट-बरेली पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों को अचानक निरस्त कर दिए जाने से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिन्होंने संबंधित ट्रेनों में काफी पहले ही अपने रिजर्वेशन करवा रखे हैं। रेलवे की ओर से कहा गया है कि जिन यात्रियों के रिजर्वेशन संबंधित ट्रेनों में हैं, रेलवे उनका पूरा रिफंड देगा।
उधर, उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि इस अवधि में 17 से 24 अप्रैल तक प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस, वाराणसी-बरेली वरुणा एक्सप्रेस 23 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। इस दौरान 12875 पुरी आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 16, 19 एवं 21 अप्रैल को लखनऊ की बजाय कानपुर, इलाहाबाद जंक्शन के रास्ते दोनों ओर से चलेगी।