फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरपीएफ की परीक्षा में परिक्षार्थियों ने किया हंगामा

आरपीएफ की परीक्षा में परिक्षार्थियों ने किया हंगामा

Thu, 28 Mar 2019 01:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ की परीक्षा में परिक्षार्थियों ने किया हंगामा
आरपीएफ की कांस्टेबल सहायक परीक्षा निरस्त होने से भड़के अभ्यर्थी
विज्ञापन

0 सर्वर में आई गड़बड़ी से देश में कहीं भी नहीं हो सकी परीक्षा
प्रयागराज/नैनी। रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल (सहायक) भर्ती परीक्षा निरस्त हो जाने से बुधवार को अभ्यर्थी भड़क गए। नैनी के चकदाउद नगर स्थित बनाए गए परीक्षा केंद्र में परीक्षा न होने से अभ्यर्थियों ने खूब शोर शराबा किया। बाद में मालूम पड़ा कि सर्वर में गड़बड़ी की वजह से देश के तमाम स्थानों पर परीक्षा नहीं हो पा रही है। परीक्षार्थियों से कहा गया कि परीक्षा की अगली तिथि के बारे में एसएमएस और ईमेल के माध्यम से बताया जाएगा।

दरअसल आरपीएफ कांस्टेबल सहायक के कहार, सफाईवाला, धोबी, नाई, दर्जी, माली, मोची आदि के कुल 798 पदों की भर्ती परीक्षा तमाम जोनल रेलवे की ओर से ली जा रही है। प्रयागराज में इसके लिए कुल चार केंद्र एवं उत्तर मध्य रेलवे जोन में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को परीक्षा तीन पॉलियों में होनी थी। इसमें तकरीबन 4500 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। प्रयागराज में मिर्जापुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ आदि जिलों के साथ राजस्थान से काफी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने को आए। परीक्षा ऑन लाइन होनी थी। इस बीच पहली पॉली में सर्वर में तकनीकी खामी आ गई। कुछ परीक्षार्थियों को लगा कि इसमें धांधली की जा रही है। इसे लेकर वे शोर शराबा करने लगे। बाद में मालूम पड़ा कि सर्वर में आई तकनीकी खामी परीक्षा के लिए बनाए गए सभी केंद्रों में हो रही है। सूचना दी गई कि परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इसकी अगली सूचना परीक्षार्थियों को दी जाएगी। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि बृहस्पतिवार वाली परीक्षा अपने नियत समय पर होगी। आज निरस्त हुई परीक्षा की अगली तिथि परीक्षार्थियों को एसएमएस और ई मेल के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed