{"_id":"5c744acebdec2211df41430c","slug":"81551125198-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल शॉप से भरी आबकारी की झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल शॉप से भरी आबकारी की झोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल शॉप से भरी आबकारी की झोली
63 लाख में आवंटित हुई सिविल लाइंस मॉडल शॉप, 28 को होगी दूसरी चरण की लॉटरी
प्रयागराज। मॉडल शाप के जरिए इस बार भी आबकारी विभाग की झोली भरी है। सिविल लाइंस मॉडल शॉप नए वित्तीय वर्ष के लिए 63 लाख रुपये में उठी है। बाई का बाग मॉडल शाप 61.25 लाख में आवंटित हुई। बीयर की दुकानों में सबसे अधिक लाइसेंस फीस स्टेशन रोड की 7.9 लाख, मुंडेरा की 7.45 लाख, रामभवन चौराहा स्थित 6.9 लाख रुपये में आवंटित हुई है। देशी शराब में इस
नई आबाकारी नीति के जरिए इस बार लाइसेंस फीस में करीब पंद्रह फीसद तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। पिछले वर्ष तक सिविल लाइंस मॉडल शॉप करीब 48 लाख में आवंटित हुई थी लेकिन इस बार उसके लिए करीब बीस लाख अधिक लाइसेंस फीस चुकानी पड़ी। जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी मोडवेल के मुताबिक पहले चरण में कुल 1001 दुकानों का आवंटन किया जाना था। इनमें 845 दुकानों का आवंटन शनिवार को कर दिया गया। इनमें से आधी से अधिक दुकानों का नवीनीकरण कराया गया जबकि शेष का आवंटन लॉटरी के माध्यम से कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक देशी मदिरा की कुल 377 दुकानों में 345 दुकानों का नवीनीकरण किया गया जबकि 32 लॉटरी के माध्यम से आवंटित हुईं। इसी तरह विदेशी मदिरा की कुल 199 दुकानों में 134 दुकानों का नवीनीकरण एवं 61 के लिए लॉटरी निकाली गई। बीयर की कुल 190 दुकानों में 94 नवीनीकृत हुईं और 84 के लिए लॉटरी निकाली गई। 12 माडल शॉप में चार का नवीनीकरण किया गया जबकि 6 लॉटरी के माध्यम से आवंटित हुईं। भांग की 179 दुकानों में 85 के लिए लॉटरी कराई गई। आबकारी अधिकारी के मुताबिक 28 फरवरी को दूसरे चरण की लॉटरी कराई जाएगी।
इनसेट
शराब की दुकानों की लाइसेसिंग फीस
बीयर की दुकानें
स्टेशन रोड 7.9 लाख
मुडेरा 7.45 लाख,
रामभवन 6.9 लाख,
सिविल लाइंस 6.8
एसपी मार्ग 6.57 लाख
सिविल लाइंस-चार 6.3 लाख
देशी शराब
हासिमपुर 19.83 लाख
करेलाबाग 19.20 लाख
कटघर 13.55 लाख
माडल शॉप
सिविल लाइंस शाप नंबर दो 63 लाख
बाई का बाग 61.25 लाख
खान चौराहा, महेबा पूर्वी पट्टी 61. 25 लाख
लाउदर रोड 61.25 लाख
स्टैनली रोड 61.25 लाख
ट्रांसपोर्ट नगर 61.25 लाख
विदेशी मदिरा की दुकान
जार्जटाउन- 53 लाख
स्टेशन रोड- 40.95 लाख
सिविल लाइंस- 37.90 लाख
तेलियरगंज- 28.35