{"_id":"5c326c57bdec223883310615","slug":"81546808407-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वासुदेवानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वासुदेवानंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
00
पेशवाई संग कल मेले में
पहुंचेंगे स्वामी वासुदेवानंद
0 शामिल होंगे स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, श्रीमहंत हरिगिरि सहित अनेक संत
प्रयागराज। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज आठ जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र स्थित छावनी में पहुंचेंगे। उनकी पेशवाई दोपहर बारह बजे अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम से आरंभ होकर अलोपीबाग से चुंगी चौकी, जवाहर चौराहा से ओडी फोर्ट चौराहा, त्रिवेणी मार्ग से श्रीराम-जानकी मंदिर-बांध से आगे चलकर गंगापार संगम लोवर चौराहे पर पहुंचेगी। यहां से बाएं मोरी रोड चौराहे से बाएं, शास्त्री पुल पार करके श्री ज्योतिर्मठ शंकराचार्य बदरिकाश्रम पीठ शिविर पहुंचकर पूरी होगी।
जूना अखाड़ा एवं आवाहन अखाड़ा के संयोजन में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज शंकराचार्य रथ पर विराजेंगे। रथ के आगे भगवान आदिशंकराचार्य, ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती,स्वामी शान्तानंद सरस्वती,स्वामी विष्णुदेवानंद जी महाराज सुसज्जित चित्रों वाला रथ रहेगा। इसके पीछे ठाकुर जी श्री राधाकृष्ण की झांकी होगी।
हाथी, घोड़ा, ध्वज पताकाओं संग निकली पेशवाई में काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती,जूना अखाड़ा संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि, श्रीमहंत प्रेमगिरि, श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमल देवाश्रम, दंडी संन्यासी स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, स्वामी मुकुन्दानंद, स्वामी विनोदानंद, ब्रह्मचारी आत्मानंद, ब्रह्मचारी विशुद्धानंद, पं शिवार्चन उपाध्याय शास्त्री, आचार्य पंडित छोटे लाल मिश्र आदि शामिल होंगे।