फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इस बार डीए में तीन फीसदी की बढ़ातरी संभव

इस बार डीए में तीन फीसदी की बढ़ातरी संभव

Wed, 02 Jan 2019 10:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
इस बार डीए में तीन फीसदी की बढ़ातरी संभव
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000

इस बार तीन फीसदी डीए संभावित
0 सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद पहली बार इतनी बढ़ोतरी
0 केंद्रीय और राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को जनवरी से मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। वर्ष 2019 में केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए का तोहफा मिलने जा रहा है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर विशेषज्ञ इस बढ़ोतरी को तय मान रहे हैं। इसका लाभ जनवरी से मिलेगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद इतनी बढ़ोतरी पहली बार होने जा रही है। अभी तक दो या एक फीसदी की बढ़ोतरी ही हुई है।

जुलाई से नवंबर के बीच उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 301 और 302 दो रहा। इससे पहले यह सूचकांक 287 से 291 के बीच रहा। यदि दिसंबर में भी नवंबर के बराबर मूल्य सूचकांक 302 मान लिया जाए तो वर्ष 2018 में कुल योग 3539 होगा। इस तरह से 12 महीने का औसत मूल्य सूचकांक 294.91 होगा। सिटिजन्स ब्रदरहूड के अध्यक्ष तथा सिविल एकाउंट्स ब्रदरहूड एजीयूपी के पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी के अनुसार इस औसत पर महंगाई भत्ता 12.82 फीसदी होगा। चूंकि, महंगाई भत्ता में पूर्णांक को ही लिया जाता है। इस तरह से जनवरी से 12 फीसदी महंगाई भत्ता मिलना चाहिए। इसमें से नौ प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले से मिल रहा है। ऐसे में जनवरी से तीन फीसदी की बढ़ोतरी होनी चाहिए। उनका कहना है कि दिसंबर के मूल्य सूचकांक में छह अंकों की वृद्धि होती है तो भत्ता चार प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि, दिसंबर महीने में सूचकांक में आमतौर पर बढ़ोतरी नहीं होती। इसके विपरीत इसमें 26 अंकों की कमी आ जाए तो दो फीसदी ही भत्ता देय होगा, जो संभव नहीं है। ऐसे में इस बार तीन फीसदी महंगाई भत्ता मिलना तय है। दिसंबर का मूल्य सूचकांक एक महीने बाद निर्धारित होगा। इसके बाद महंगाई भत्ता का निर्धारण होगा। ऐसे में बढ़े महंगाई भत्ता का भुगतान मार्च के वेतन से होना चाहिए। इसका लाभ करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मियों एवं पेंशनर्स तथा राज्य कर्मचारियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed