फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जिला पंचायत में होगा बदलाव

जिला पंचायत में होगा बदलाव

Fri, 07 Dec 2018 08:51 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत में होगा बदलाव
जिला पंचायत में सबकुछ होगा ऑनलाइन
विज्ञापन

0 कार्यभार संभालने के बाद पहली बार डीएम ने किया निरीक्षण, सभी कार्यों की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिला पंचायत कार्यालय भी हाईटेक होगा। कार्यालय के सभी दस्तावेज ऑनलाइन होंगे। डीएम सुहास एलवाई ने शुक्रवार को कार्यालय का निरीक्षण किया। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला पंचायत की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह डीएम का पहला निरीक्षण था। इस दौरान उन्हें वहां कई दस्तावेज हाथ से लिखे मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि अब सभी तरह के कागजात टाइप किए जाएं और ऑनलाइन भी होंगे।
डीएम ने इसके लिए अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) आरपी सिंह को तत्काल कंप्यूटर खरीदने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी तरह के लाइसेंस का नवीनीकरण कराया जाए। यह काम ऑनलाइन होना चाहिए। इसे सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, सीटीओ, एएमए, पीडब्लूडी के अफसरों की कमेटी बनाने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि सारे कार्यों का जीओ टैगिंग अनिवार्य होगा। एएमए ने बताया कि वसूली सर्वे के आधार पर होता है। इस पर डीएम ने जिला पंचायत का पोर्टल शुरू करने का निर्देश दिया। कहा कि गिट्टी, बालू, मोरम आदि के कर आरटीजीएस के माध्यम से जमा होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत की वसूली वाले स्थानों पर राजस्व तथा पुलिसकर्मी की तैनाती का भी निर्देश दिया। सभी की ड्यूटी रोजाना बदली जाएगी। कहा कि अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने सभी कर्मचारियाें के पटल परिवर्तन का भी आदेश दिया। कहा, यह काम सोमवार तक हो जाना है। डीएम ने जिला पंचायत के सभी कार्यों की पीडब्ल्यूडी से जांच कराने का आदेश दिया। डीएम ने सभी कर्मियों को कंप्यूटर उपलब्ध कराने तथा बायोमेट्रिक मशीन को दो दिन में ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि सोमवार से उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से ही दर्ज कराई जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ सैमुअल पॉल एन., सिटी मजिस्ट्रेट विश्व भूषण मिश्रा, एएमए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed