फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद का नाम बदलने के मामले में सुनवाई जारी

इलाहाबाद का नाम बदलने के मामले में सुनवाई जारी

Fri, 30 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद का नाम बदलने के मामले में सुनवाई जारी
इलाहाबाद का नाम बदलने के मामले में सुनवाई जारी
विज्ञापन

0 हाईकोर्ट ने मांगा नाम बदलने संबंधी रिकार्ड, अगली सुनवाई 4 दिसंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। शुक्रवार को इस मामले में दाखिल कई याचिकाओं पर अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। याचिका पर अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। हाईकोर्ट ने नाम बदलने संबंधी पत्रावली सरकार से तलब की है।
इलाहाबाद हेरिटेज सोसाइटी सहित तमाम याचिकाओं पर मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति वाईके श्रीवास्तव की पीठ सुनवाई कर रही है। याचीगण की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शशिनंदन, उमेश नारायण शर्मा, एसएफए नकवी, वीसी श्रीवास्तव, शाहिद अली सिद्दीकी आदि वकीलों ने पक्ष रखा। याची अधिवक्ताओं का कहना है कि नाम बदलने में राजस्व संहिता के प्रावधानों की अनदेखी की गई है। संहिता की धारा 6 (2) के तहत नाम बदलने की अधिसूचना जारी की गई। इससे पूर्व विहित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। सरकार को अधिसूचना जारी करने से पूर्व इस पर आपत्तियां नहीं मांगी गईं और न ही उन पर विचार किया गया। नाम बदलने का कारण बताना भी जरूरी है। जनता के एक वर्ग को खुश करने के इरादे से नाम बदला गया है। इससे इस शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल का कहना था कि राजस्व संहिता की धारा पांच के परंतुक में राज्य सरकार को नाम बदलने का अधिकार है। जिले के क्षेत्रफल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए आपत्तियां मांगने की आवश्यकता नहीं थी। प्रयाग के पौराणिक महत्व और जनता की ओर से की जा रही मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नियमानुसार निर्णय लिया है। अधिवक्ता शाहिद अली सिद्दीकी का कहना था कि इससे पूर्व 2001 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग करने के प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया था। प्रस्ताव उस समय राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री थे, जो अब स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed