फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गोरखपुर से संगम नगरी की राह होगी आसान

गोरखपुर से संगम नगरी की राह होगी आसान

Fri, 22 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से संगम नगरी की राह होगी आसान
गोरखपुर और वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

00000000
गोरखपुर से संगम नगरी आने वालों की राह होगी आसान
0 एनएचएआई इलाहाबाद-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को बनाएगा फोर लेन
0 सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिए डीपीआर बनाने का काम तेज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। गोरखपुर एवं तराई क्षेत्र के बड़े हिस्से सहित नेपाल को संगम नगरी से जोड़ने वाले इलाहाबाद-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन करने का काम जल्द शुरू होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इलाहाबाद-गोरखपुर वाया जौनपुर, आजमगढ़ राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के बाद अब विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग को फोर लेन किया जाए। विभाग की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। लगभग 300 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण और सतह निर्माण के बाद शहर में पूर्वांचल से आने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
लोक निर्माण खंड से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस राजमार्ग का काम एनएचएआई करेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव एनएचएआई के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिया गया है। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि इलाहाबाद-गोरखपुर वाया जौनपुर के साथ 10 और राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इस सड़क के लिए डीपीआर तैयार होने के बाद बजट जारी होगा तथा जमीन अधिग्रहण और पर्यावरण मंत्रालय के एनओसी का काम शुरू होगा। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से जमीन अधिग्रहण एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से एनओसी को सबसे प्रमुख एजेंडे में रखे जाने के कारण विभागीय अधिकारी इस महत्वपूर्ण बिंदु पर काम शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

आने-जाने की दूर होगी परेशानी
0 इलाहाबाद के अंदावा मोड़ से सहसों, फूलपुर, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर होते हुए यह राजमार्ग जौनपुर होते हुए आजमगढ़ से गोरखपुर को जोड़ता है। पूर्वांचल के बड़े हिस्से को जोड़ने वाले इस राजमार्ग के चौड़ीकरण के बाद इलाहाबाद आने वाले और जाने वाले लोगों की परेशानी कम होगी। कम चौड़ी सड़क होने के कारण फूलपुर, जौनपुर सहित रास्ते में पड़ने वाली कई बड़ी बाजारों में लगातार जाम के चलते लोग परेशान रहते हैं, राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं पुर्निमाण के बाद बीच में पड़ने वाले कई बाजार एवं शहर में जाम से बचने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा। इसको डीपीआर में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed