फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीटीसी प्रशिक्षु धरना, शिक्षकों को प्रशंसा पत्र

बीटीसी प्रशिक्षु धरना, शिक्षकों को प्रशंसा पत्र

Sat, 18 Nov 2017 09:06 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी प्रशिक्षु धरना, शिक्षकों को प्रशंसा पत्र
25 तक परिणाम न आया तो बीटीसी प्रशिक्षु करेंगे आमरण अनशन
विज्ञापन

इलाहाबाद। बीटीसी 2014 बैच का अंतिम परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे प्रशिक्षुओं ने आमरण अनशन की चेतावनी दे दी है। बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ के नेतृत्व में 25 नवंबर तक परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर प्रशिक्षु शनिवार को 13वें दिन भी अनशन पर रहे। इसमें इलाहाबाद समेत उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर देहात, प्रतापगढ़ से तकरीबन तीन सौ प्रशिक्षु शामिल हुए। इस दौरान चेतावनी दी गई कि तय तिथि तक परिणाम घोषित न हुआ तो 27 नवंबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

00
पठन-पाठन को लेकर शिक्षकों को मिला प्रशंसा पत्र
इलाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन को लेकर शिक्षक पुरस्कृत हुए। मंडलायुक्त डॉ.आशीष गोयल ने तमाम समस्याओं के बावजूद विद्यालयों में पढ़ाई में बाधा न उत्पन्न होने देने वाले ऐसे शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए यह घोषणा की है। दरअसल कोरांव प्राथमिक विद्यालय राधिका तिवारी का पुरा में बारिश का पानी भर गया। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई न प्रभावित हो, सो प्रधानाध्यापिका उर्मिला राजपूत एवं शिक्षक राधेश्याम ने विद्यार्थियों को सड़क किनारे बिठाकर पढ़ाई कराई। समस्या के बावजूद इस तरह का प्रयास करने पर मंडलायुक्त ने प्रधानाध्यापिका और शिक्षक को प्रशंसा पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed