फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   थके हारे ड्राइवर और गार्ड अब होंगे कूल-कूल

थके हारे ड्राइवर और गार्ड अब होंगे कूल-कूल

Thu, 21 Sep 2017 09:27 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
थके हारे ड्राइवर और गार्ड अब होंगे कूल-कूल
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000000

थके हारे ड्राइवर और गार्ड अब होंगे कूल-कूल
0 देश के सभी स्टेशनों के रनिंग रूम होंगे अब एसी से लैस
0 चेयरमैन रेलवे बोर्ड ने जारी किया सभी जोनल महाप्रबंधकों को आदेश
राहुल शर्मा
इलाहाबाद। आए दिन होने वाली ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे बोर्ड अब एक नई व्यवस्था करने जा रहा है। इसके तहत रेलवे द्वारा देश के सभी स्टेशनों पर मौजूद गार्ड और ड्राइवरों के रनिंग रूम को एयरकंडीशन (एसी) से लैस किया जाएगा। ताकि ड्यूटी के बाद घर से बाहर गार्ड और ड्राइवर आरामदायक नींद ले सके और अपनी ड्यूटी ऑन करने के दौरान तरोताजा रहे। चेयरमैन रेलवे बोर्ड (सीआरबी) अश्वनी लोहानी ने इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक समेत सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर सेफ्टी कैटेगरी के स्टाफ से जुड़े रनिंग रूम को एयरकंडीशन करने को कहा है। एनसीआर में गार्ड और ड्राइवर की संख्या तकरीबन साढ़े छह हजार है।

सीआरबी बनने के बाद पिछले दिनों अश्वनी लोहानी इलाहाबाद आए थे। यहां उन्होंने जंक्शन के सिटी स्थित बहुमंजिली रनिंग रूम का निरीक्षण एनसीआर महाप्रबंधक एमसी चौहान के साथ किया था। निरीक्षण के दौरान कई रनिंग स्टाफ उन्हें पसीने से तरबतर मिले थे। इस दौरान कुछ रेलकर्मियों ने रनिंग रूम में एसी लगवाने का आग्रह किया था। फिलहाल सीआरबी ने रेलकर्मियों की यह मांग दिल्ली जाकर पूरी कर दी है। दरअसल गार्ड, ड्राइवर एवं अन्य सेफ्टी स्टाफ जब अपनी ड्यूटी ऑन करते तो है तो गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद वे रनिंग रूम में आराम करते हैं। यहां कुछ घंटे के विश्राम के बाद उन्हें वापस ट्रेन लेकर लौटते हैं। ऐसे में रनिंग रूम में बिजली की कटौती और गर्मी आदि की समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ता है। इस वजह से वे पर्याप्त आराम नहीं कर पाते। ऐसे में ड्यूटी के दौरान उनके झपकी लेने का खतरा भी बना रहता है। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए सीआरबी ने 20 सितंबर को पत्र जारी कर कहा है कि रनिंग रूम को एयरकंडीशन से लैस किया जाए। इसके अलावा उसमें सौ फीसदी पावर बैकअप भी रहे। ताकि लाइट जाने के बाद भी एसी बंद न हो। उन्होंने अगले दो साल के भीतर यह काम पूरा कर लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed