{"_id":"599ef7744f1c1bb30f8b4661","slug":"81503590260-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज दिन में तीन बजे तो रात आठ बजे पहुंची दुरंतो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज दिन में तीन बजे तो रात आठ बजे पहुंची दुरंतो
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज दिन में तीन बजे आई तो रात आठ बजे पहुंची दुरंतो
0 निरस्त होने की वजह से इलाहाबाद नहीं आई संगम, जयपुर और मगध एक्सप्रेस
0 रात 12.40 बजे रवाना की गई इलाहाबाद दुरंतो, तय समय के दो घंटे पहले शुरू हो गया रेल आवागमन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
औरैया में हुए रेल हादसे के दूसरे दिन दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को खासा परेशान कर दिया। बदले हुए रास्ते से आने की वजह से प्रयागराज एक्सप्रेस जहां दिन में तीन बजे के आसपास पहुंची, वहीं दिल्ली-इलाहाबाद दुरंतो रात तकरीबन आठ बजे जंक्शन आई। विलंब से आने की वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली दुरंतो रात 10.40 की बजाय रात 12.40 बजे जंक्शन से रवाना की जा सकी। इस दौरान निरस्त होने की वजह से जयपुर-इलाहाबाद, मेरठ सिटी-इलाहाबाद संगम और इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस निरस्त होने की वजह से जंक्शन नहीं पहुंची।
मंगलवार रात 2.40 बजे हुए कैफियात एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट पर तकरीबन 28 घंटे तक रेल आवागमन बाधित रहा। घटना स्थल पर जीएम एमसी चौहान के नेतृत्व में रेस्टोरेशन का कार्य चला। एनसीआर ने यहां बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे तक अप एवं सुबह दस बजे तक डाउन ट्रैक खोलने की तैयारी की थी, लेकिन समय से पहले ही अप ट्रैक सुबह 5.56 बजे एवं डाउन ट्रैक सुबह 8.05 बजे तक रेल संचालन के लिए खोल दिया गया। इस बीच 28 घंटे तक संबंधित रूट पर रेल संचालन बाधित रहने का असर इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा। ट्रेनें घंटों लेट हो गई। बदले हुए मार्ग से आने की वजह से बृहस्पतिवार को आनंद विहार-रीवां एक्सप्रेस इलाहाबाद नहीं आई। इसके अलावा जंक्शन आने वाली कई अन्य ट्रेनें घंटों विलंब से यहां पहुंची।
प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी
12304 पूर्वा एक्सप्रेस 17 घंटे
12560 शिवगंगा एक्सप्रेस 14.50 घंटे
12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 7.30 घंटे
12874 आनंद विहार-हटिया 18 घंटे
12276 इलाहाबाद दुरंतो 13.40 घंटे
12816 नंदन कानन एक्सप्रेस 09 घंटे
12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह 10.35 घंटे
14006 लिच्छवी एक्सप्रेस 16 घंटे
12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली 16 घंटे
12310 पटना राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे
12398 महाबोधि एक्सप्रेस 07 घंटे
12562 स्वतंत्रता सेनानी 18 घंटे
24156 उधमपुर-इलाहाबाद 09 घंटे
12302 हावड़ा राजधानी 14 घंटे