फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रुद्र प्रयाग में नौ से 12 तक पढ़ाई बंद

रुद्र प्रयाग में नौ से 12 तक पढ़ाई बंद

Wed, 16 Aug 2017 08:07 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
रुद्र प्रयाग में नौ से 12 तक पढ़ाई बंद
रुद्र प्रयाग में कक्षा नौ से 12 तक पढ़ाई बंद
विज्ञापन

0 डीआईओएस ने बुधवार को भी किया निरीक्षण, कक्षा आठ तक चलती मिली कक्षाएं
0 डीआईओएस डीएम को देंगे रिपोर्ट, डीएम के निर्देश पर ही होनी है आगे की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शांतिपुरम फाफामऊ स्थित रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर के खिलाफ आगे की कार्रवाई अब जिला प्र्रशासन को करनी है। प्रधानाचार्य सत्येंद्र द्विवेदी द्वारा छात्र-छात्राओं की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए विद्यालय की डीएम के निर्देश के बाद डीआईओएस ने जांच पूरी कर ली है। बुधवार को भी उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। डीआईओएस के मुताबिक रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर में कक्षा नौ से 12 तक कोई विद्यार्थी नहीं पढ़ रहा, जबकि नौ अगस्त को जांच करने पहुंचे अफसरों ने जिन विद्यार्थियों से पूछताछ की थी, वे सभी नौवीं से 12वीं कक्षा तक के ही थे और वायरल वीडियो में प्रधानाचार्य जिन छात्र-छात्राओं को डंडे से पीटते दिख रहा है, वे सभी बड़ी कक्षाओं के ही हैं। डीआईओएस अब डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई उन्हीं के निर्देश पर होगी।
छात्र-छात्राओं से बर्बरता का वीडियो वायरल होने और एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर का प्रधानाचार्य अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस बीच विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं चलने लगी हैं। बुधवार को तहसील दिवस में जाने के दौरान डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर पहुंचे। उनके मुताबिक विद्यालय में कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई नहीं हो रही है। विद्यालय को बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता मिली हुई है और यहां अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। परिषद की किताबें अंग्रेजी माध्यम से उपलब्ध नहीं हैं सो विद्यालय में परिषद के पाठ्यक्रम के हिसाब से ही दूसरी किताबों के माध्यम से पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अब तक की जांच की पूरी रिपोर्ट एक-दो दिन में डीएम को भेज दी जाएगी। उधर, बीएसए संजय कुशवाहा पहले ही कह चुके हैं कि कमेटी की जांच में प्रधानाचार्य के दोषी पाए जाने पर नोटिस भेजा जाएगा और जवाब संतोषजनक न मिलने पर बेसिक की मान्यता निरस्त करने के लिए मान्यता कमेटी को लिखा जाएगा। उधर, यह सब तभी होगा, जब डीएम आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश देंगे, क्योंकि अब जो कुछ भी होना है, वह डीएम के निर्णय पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed