फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जीएसटी में आज से माइग्रेशन के साथ रजिस्ट्रेशन भी

जीएसटी में आज से माइग्रेशन के साथ रजिस्ट्रेशन भी

Sat, 24 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी में आज से माइग्रेशन के साथ रजिस्ट्रेशन भी
जीएसटी में आज से माइग्रेशन के साथ रजिस्ट्रेशन भी
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के सुविधा केंद्र में 25 जून से व्यापारियों करा सकेंगे ऑनलाइन कार्रवाई
रविवार समेत ईद की छुट्टी पर भी खुलेगा सुविधा केंद्र, माइग्रेशन, रजिस्ट्रेशन में नहीं लगेगा शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू करने की तैयारी तकरीबन पूरी हो चुकी है। इस बीच जिन व्यापारियों ने अब तक जीएसटी में माइग्रेशन नहीं कराया है, उन्हें फिर मौका मिलने जा रहा है। इसके तहत व्यापारी 25 जून से जीएसटी में माइग्रेशन करा सकें। जिन व्यापारियों को अब तक आईडी पासवर्ड नहीं मिले हैं, वे भी इस दौरान विभाग से पासवर्ड प्राप्त कर माइग्रेशन करा सकते हैं। इसके साथ रविवार से जीएसटी में सीधे रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा मिलेगी। व्यापारी को असुविधा न हो, इसके लिए रविवार और ईद के अवकाश पर भी कार्यालय खोला जाएगा।
वैट के मुकाबले जीएसटी में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी सरल है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए व्यापारियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। जैसे प्रोपराइट और पार्टनरों की फोटो, कारोबार पार्टनरशिप में है तो उसकी डीड, व्यापार स्थल के प्रमाण के तौर पर बिजली बिल या हाउस टैक्स की रसीद, बैंक पासबुक स्टेटमेंट, अधिकृत डिजिटल हस्ताक्षर एवं पैन, आधार नंबर और मोबाइल नंबर देना होगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति के संयोजक संतोष पनामा ने इस सरल प्रक्रिया का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

उधर, जीएसटी माइग्रेशन में व्यापारियों को दिक्कत न हो, इसके लिए वाणिज्य कर विभाग के सुविधा केंद्र में चार कंप्यूटर, स्केनर आदि लगाए गए हैं। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड टू एलआर गुप्ता के मुताबिक सुविधा केंद्र में व्यापारी नि:शुल्क माइग्रेशन करा सकते हैं। बताया कि माइग्रेशन, रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यापारियों की संख्या बढ़ती है तो सुविधा केंद्र में अतिरिक्त कंप्यूटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed