{"_id":"5943e0104f1c1bea258b4add","slug":"81497620496-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन टिकट बुक कराना हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन टिकट बुक कराना हुआ आसान
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन टिकट बुक कराना हुआ आसान
0 हर एक बुकिंग के दौरान अब बार-बार नहीं देनी होगी व्यक्तिगत जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को राहत दी है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अब ऑनलाइन टिकटिंग के दौरान अपना नाम, पता, फोन नंबर, बैंक डिटेल्स जैसे आंकड़े बार-बार टाइप नहीं करने होंगे। केवल एक कोड या पेमेंट मोड डालते ही संबंधित यात्री की व्यक्तिगत जानकारी बुकिंग के दौरान तत्काल सामने आ जाएगी।
इसके लिए आईआरसीटीसी ने क्विक रिस्पांस कोड (क्यूआर) वेस्ड एम वीजा लांच कर दिया है। आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि इस कोड के माध्यम से बुकिंग के दौरान यात्री का रिस्पांस टाइम घटेगा। साथ ही उसके एकाउंट से पैसा जल्द ट्रांसफर हो जाएगा। पैसा जल्द ट्रांसफर होने से यात्री का टिकट पहले के मुकाबले कम समय में बन जाए गा। मोबाइल या पर्सनल पीसी से ई -टिकट बनाने के दौरान यात्रियों को बार-बार पर्सनल डिटेल्स और अन्य जानकारियां टाइप करने में समस्या आती थी। इसी को देखते हुए आईआरसीटीसी ने नई व्यवस्था शुरू की है।