फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   8108 examination centers did not send details of students who missed the exam

8108 परीक्षा केंद्रों ने नहीं भेजा परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों का विवरण

Sat, 07 Mar 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
8108 examination centers did not send details of  students who missed the exam
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के 8108 परीक्षा केंद्रों ने परीक्षा में उपस्थित, अनुपस्थित, सहित नकल में पकड़े गए छात्रों का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया है। बोर्ड और शासन के सख्त निर्देश के बाद भी केंद्र व्यवस्थापकों ने सूचना नहीं भेजी। प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में बोर्ड सचिव ने नाराजगी व्यक्त की है और जानकारी मांगी है। अब तक प्रदेश में 4.70 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है। बोर्ड के पास छूटे केंद्रों की जानकारी मिलने के बाद परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

पत्र में यूपी बोर्ड सचिव ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक हर हाल में पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दें नहीं तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पत्र में सचिव ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि परीक्षा के दौरान बार-बार निर्देश के बाद भी केंद्र व्यवस्थापकों ने जानकारी नहीं भेजी। बोर्ड की ओर से परीक्षा खत्म होने के बाद जारी आंकड़े में 470846 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें हाईस्कूल में 2.75 लाख एवं इंटरमीडिएट में 1.95 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं। बोर्ड के पास सही जानकारी पहुंचने के बाद परीक्षा छोड़ने वालों, नकलचियों एवं एफआईआर दर्ज होने वालों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट मानव विज्ञान के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा पूरी
18 फरवरी को शुरू हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इंटर मानव विज्ञान-शस्य विज्ञान के प्रश्नपत्र के साथ पूरी हो गईं। 15 कार्य दिवस में पूरी हुई परीक्षा में अब तक कुल 400 नकलची पकड़े जाने के साथ 233 पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed