Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   800 hectares of land across 71 villages to be acquired for Vindhya Expressway

प्रयागराज : विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए अगले सप्ताह से होगा भूमि का अधिग्रहण, 7600 काश्तकारों को मिलेगा मुआवजा

Sat, 28 Nov 2026 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

Ganga Expressway News : प्रयागराज से सोनभद्र तक प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। परियोजना के लिए प्रयागराज की तीन तहसीलों के 71 गांवों में 800 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इसमें 650 हेक्टेयर निजी भूमि किसानों से ली जाएगी, जबकि 150 हेक्टेयर सरकारी जमीन होगी। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित करीब 7600 काश्तकारों को 1200 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। अगले सप्ताह से अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी है।

विज्ञापन
800 hectares of land across 71 villages to be acquired for Vindhya Expressway
गंगा एक्सप्रेस वे। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

प्रयागराज से सोनभद्र तक प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण की दिशा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। परियोजना के तहत प्रयागराज जिले की फूलपुर, हंडिया और सोरांव तहसीलों के 71 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। संबंधित तहसीलों में काश्तकारों की जमीनों की खतौनी का सत्यापन पूरा होने के बाद अगले सप्ताह से अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इस परियोजना के लिए कुल 800 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गई है। इसमें 650 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहीत की जाएगी जबकि शेष 150 हेक्टेयर सरकारी भूमि है। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित लगभग 7,600 किसानों को कुल 1200 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से इसके लिए मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


तीन तहसीलों के 71 गांव होंगे प्रभावित

विंध्य एक्सप्रेस-वे के प्रयागराज जिले से गुजरने वाले हिस्से के लिए फूलपुर, हंडिया और सोरांव तहसीलों के 71 गांवों को चिह्नित किया गया है। भूमि अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों की जमीन अधिग्रहण से संबंधित औपचारिकताएं आगे बढ़ाई जाएंगी। परियोजना में निजी और सरकारी, दोनों श्रेणियों की भूमि का उपयोग प्रस्तावित है। कुल 800 हेक्टेयर में से 650 हेक्टेयर निजी भूमि किसानों से ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा विंध्य एक्सप्रेस-वे

प्रस्तावित मार्ग की एक प्रमुख विशेषता इसका गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ाव है। प्रयागराज के सोरांव में गंगा एक्सप्रेस-वे के अंतिम बिंदु से विंध्य एक्सप्रेस-वे की शुरुआत प्रस्तावित है। इससे दोनों एक्सप्रेस-वे के माध्यम से लंबी दूरी की सड़क कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है। इस संपर्क मार्ग से दिल्ली और उत्तराखंड की ओर से आने वाले यात्रियों को प्रयागराज के रास्ते सोनभद्र तथा उससे लगे राज्यों तक पहुंचने का वैकल्पिक और सीधा सड़क मार्ग मिल सकेगा। यूपी के सोनभद्र की सीमा से लगे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार की सीमा से लगे क्षेत्रों को भी मिलेगा।

औद्योगिक गतिविधियों व धार्मिक पर्यटन को मिलेगी गति

विंध्य एक्सप्रेस-वे का संभावित प्रभाव केवल सड़क परिवहन तक सीमित नहीं रहेगा। बेहतर सड़क संपर्क से प्रयागराज, सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों, माल परिवहन और क्षेत्रीय व्यापार को सुविधा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पड़ोसी राज्यों के साथ आवागमन और संपर्क में सुधार हो सकता है। इसके अतिरिक्त, प्रयागराज में महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भी यह मार्ग उपयोगी साबित होगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त सड़क संपर्क का विकल्प उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed