फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   80 meters across the water of the Ganges , Yamuna , Slug gate closed

गंगा-यमुना का जलस्तर 80 मीटर के पार, स्लूज गेट बंद

Thu, 30 Jul 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Jul 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
80 meters across the water of the Ganges , Yamuna , Slug gate closed
इलाहाबाद। गंगा-यमुना का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ के मद्देनजर स्लूज गेट बंद कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग और सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड अधिकारियों के मुताबिक गंगा का जलस्तर बुधवार को फाफामऊ में 80.800 मीटर और छतनाग में 79.488 मीटर पहुंच गया। जबकि नैनी में यमुना का जलस्तर 80.440 मीटर पर पहुंच गया।पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर एक मीटर 42 सेंमी और यमुना के जलस्तर में एक मीटर 59 सेेंमी की वृद्धि दर्ज की गई है। दोनों नदियां औसतन पांच सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रही है।
विज्ञापन


बाढ़ के मद़्देनजर डीएम कौशल राज शर्मा व सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता केबी द्विवेदी ने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग अधिकारियों के साथ दौरा किया है। डीएम ने बख्शी बांध, एसटीपी, यमुना बांध, अरैल, चाचरनाला समेत तमाम स्थानों का भ्रमण किया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा लिए जाय। इसमेें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।
विज्ञापन


गंगा, यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ ही कछारी इलाके नेवादा, अशोक नगर, मऊसरइयां, गंगा नगर, बेली गांव, रसूलाबाद, म्योराबाद, मेंहदौरी , सलोरी, बघाडा़, दारागंज बख्शी खुर्द जैसे मोहल्लों का बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। नदी के मुहाने पर बसे मकानों में पानी घुस जाने से लोग बोरिया बिस्तर समेट दूसरी मंजिल पर चले गए हैं या फिर पड़ोसियों के यहां जाने की तैयारी ली है। लोग वर्ष 2013 में आयी बाढ़ से हुई तबाही से खासे डरे भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ ही तीर्थ पुरोहित और घाटिए सामान समेट त्रिवेणी बांध पर पहुंच गए हैं। बांध पर जगह पाने को लेकर तीर्थ पुरोहितों व घाटियों केबीच नोकझोंक भी हुई।


प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस बल तैनात
नदियों का जलस्तर बढ़ने और संगम पहुंचने वाले लोगोें के साथ किसी भी प्रकार का हादसा न हो इसके मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठा लिए गए है। त्रिवेणी बांध पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिसकर्मी स्नानार्थियाें पर निगरानी रख रहे है। लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि वह संगम की ओर जाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed