फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   7500 crores spent on the Mahayagya of Sanatan Unity, the city got rejuvenated

Mahakumbh : सनातन की एकता के महायज्ञ पर 7500 करोड़ खर्च, शहर का हो गया कायाकल्प

Thu, 27 Feb 2025 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 07:38 PM IST
सार

विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में संगम तट पर 45 दिन में पूर्ण हुए महाकुंभ में सनातन की एकता के महायज्ञ पर कुल सात हजार 500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

विज्ञापन
7500 crores spent on the Mahayagya of Sanatan Unity, the city got rejuvenated
सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में संगम तट पर 45 दिन में पूर्ण हुए महाकुंभ में सनातन की एकता के महायज्ञ पर कुल सात हजार 500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें स्थाई और अस्थायी दोनों तरह के काम शामिल हैं। तंबुओं की नगरी की बसावट का बजट भी इसी में निहित है।

विज्ञापन

सीएम योगी ने एकता के इस महायज्ञ में आहुति देने वालों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया। 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच 66 करोड़ 30 लाख लोगों से ज्यादा ने संगम स्नान कर मानव समागम का अब तक का सबसे बड़ा और अभिनव इतिहास रच दिया है। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो.मणींद्र अग्रवाल के मुताबिक अब तक के सौ वर्षों से अधिक समय के रिकॉर्ड में इतना बड़ा मानव समागम विश्व के किसी भी देश में दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन

यह संख्या भारत की आबादी का लगभग 50 फीसदी से अधिक है। जबकि, अमेरिका, कनाडा, ब्राजील जैसे दुनिया के कई देशों की आबादी से भी यह आंकड़ा कहीं ज्यादा पहुंच गया है। महाकुंभ विदा तो हो गया, लेकिन कई नसीहत भी दे गया। मेले के दौरान तरह- तरह की चुनौतियां भी रहीं। 7500 करोड़ खर्च हुए बजट में सड़क, 14 फ्लाईओवर, नौ अंडरपास, 12 कॉरिडोर और मेले की बसावट आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed