फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   75 attendance in NDA and NA and 68% in CDS exam, jammers installed at 21 centres

Prayagraj : एनडीए व एनए में 75 और सीडीएस परीक्षा में 68 फीसदी उपस्थिति, 21 केंद्रों पर लगाए गए जैमर

Mon, 13 Apr 2026 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Apr 2026 03:31 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को प्रयागराज के 12 केंद्रों पर सीडीएस और 21 केंद्रों पर एनडीए व एनए की परीक्षा आयोजित की गई। एनडीए व एनए की परीक्षा दो पालियों और सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में हुई।

विज्ञापन
75 attendance in NDA and NA and 68% in CDS exam, jammers installed at 21 centres
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को प्रयागराज के 12 केंद्रों पर सीडीएस और 21 केंद्रों पर एनडीए व एनए की परीक्षा आयोजित की गई। एनडीए व एनए की परीक्षा दो पालियों और सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में हुई।

विज्ञापन


एनडीए व एनए की परीक्षा के लिए कुल 8,794 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे की पहली पाली की परीक्षा में 6,679 परीक्षार्थी (75.95 फीसदी) उपस्थित रहे और 2115 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। वहीं, अपराह्न दो से शाम 4:30 बजे की दूसरी पाली में हुई परीक्षा में 6,625 परीक्षार्थी उपस्थित (75.34 फीसदी) व 2169 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए 21 केंद्रों पर कुल 210 जैमर लगाए गए थे।
विज्ञापन


वहीं, सीडीएस की सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 4406 अभ्यर्थियों में से 2801 परीक्षार्थी (63.57 फीसदी) उपस्थित व 1605 अनुपस्थित रहे। दोपहर 12.30 से 2:30 बजे की दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में भी उपस्थिति 63.57 फीसदी रही। वहीं, शाम चार से छह बजे की तीसरी पाली में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 2404 अभ्यर्थियों में 1399 परीक्षार्थी (58.19 फीसदी) उपस्थित व 1005 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए 12 केंद्रों पर 140 जैमर लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed