{"_id":"5cbe1babbdec2214422fcd24","slug":"71555962795-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से दिल्ली के लिए 25 मई से एक और फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से दिल्ली के लिए 25 मई से एक और फ्लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज से दिल्ली के लिए 25 मई से एक और फ्लाइट
0 विमानन कंपनी इंडिगो चलाएगी नियमित रूप से विमान
0 2499 रुपये निर्धारित किया है दिल्ली का न्यूनतम किराया
प्रयागराज। प्रयागराज से दिल्ली के लिए विमानन कंपनी इंडिगो ने सीधी फ्लाइट चलाने का एलान किया है। कंपनी द्वारा फ्लाइट संचालन 25 मई से शुरू किया जाएगा। इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इंडिगो ने दिल्ली का न्यूनतम किराया 2499 रुपये निर्धारित किया है। हालांकि बुकिंग शुरू होने के साथ ही सोमवार को दिल्ली का किराया 3841 रुपये तक पहुंच गया। खास बात ये है कि इंडिगो की फ्लाइट सुबह 11.50 बजे उड़ान भरेगी जो महज डेढ़ घंटे में ही दिन में 1.20 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।
इंडिगो ने 20 अप्रैल से ही प्रयागराज से मुंबई के लिए उड़ान शुरू की है। इसके अलावा 28 जून से कंपनी कोलकाता और रायपुर की भी सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। इसके पूर्व कंपनी ने पिछले वर्ष बंगलूरू के लिए भी सीधी उड़ान शुरू की थी। फिलहाल बम्हरौली एयरपोर्ट पर वर्तमान समय तीन शहरों की सीधी उड़ान है। अभी एयर इंडिया ही नियमित रूप से शाम के समय दिल्ली के लिए फ्लाइट चला रही है। अब इंडिगो भी दिल्ली की दूसरी उड़ान शुरू करने जा रही है। कुंभ मेले से पूर्व स्पाइस जेट ने दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू की थी, जो अभी कुछ दिन पूर्व ही बंद हुई थी। अब उसके स्थान पर इंडिगो फ्लाइट चलाने जा रहा है। इंडिगो का विमान दिल्ली से सुबह 9.55 बजे चलेगा जो 11.20 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने इसकी पुष्टि की है।
समय सारिणी
6ई 2037 दिल्ली-प्रयागराज सुबह 9.55-11.20 बजे
6ई 2038 प्रयागराज-दिल्ली पूर्वाह्न 11.50-01.20 बजे