{"_id":"5caf5115bdec2213f22d3585","slug":"71554993429-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी निदेशक के प्रत्यार्पण पर जानकारी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी निदेशक के प्रत्यार्पण पर जानकारी तलब
विज्ञापन
कानपुर के लिए
00000000000000
कंपनी निदेश के प्रत्यर्पण पर जानकारी तलब
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भारत सरकार से कानपुर की कंपनी राजेंद्रा स्टील के निदेशक डीके बत्रा का अमेरिका से प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने कहा कि 2006 से सीबीआई डायरेक्टर की तलाश कर रही है। अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र ने दिया है। सहायक सॉलीसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश ने बताया कि प्रत्यर्पण के पेपर विदेश मंत्रालय के जरिए अमेरिकी दूतावास को भेजे गए हैं। कोर्ट ने की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी है। याचिका पर आधिकारिक समापक के अधिवक्ता अर्नव बनर्जी व कर्मचारियों की ओर से अधिवक्ता कृष्णजी शुक्ल ने पक्ष रखा। डायरेक्टर पर कंपनी के समापन के बाद संपत्तियों को हड़पने और बेचने का आरोप है।