फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस, पीएसी के रिक्त पद भरने पर जवाब तलब

पुलिस, पीएसी के रिक्त पद भरने पर जवाब तलब

Mon, 04 Feb 2019 07:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस, पीएसी के रिक्त पद भरने पर जवाब तलब
पुलिस, पीएसी के रिक्त पद भरने पर जवाब तलब
विज्ञापन

0 2015 की आरक्षी भर्ती में बचे पदों को भरने के लिए हाईकोर्ट में याचिका
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने नागरिक पुलिस और पीएसी में आरक्षी भर्ती 2015 में बचे रह गए पदों को भरने के लिए दाखिल याचिका पर प्रदेश सरकार और पुलिस भर्ती बोर्ड से जानकारी मांगी है। याचिका में मांग की गई है कि पीएसी के 777 पदों, महिला आरक्षी के 1133 और पुरुष आरक्षी नागरिक पुलिस के 3494 रिक्त रह गए पदों पर भर्ती की जाए। अजय प्रकाश मिश्र और 216 अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा सुनवाई कर रहे हैं।

याचीगण के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि नागरिक पुलिस पुरुष, महिला और पीएसी में आरक्षियों की भर्ती के लिए 29 दिसंबर 2015 को विज्ञापन जारी किया गया। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुरुष आरक्षियों के 3494 और महिला के 1133 पद रिक्त रह गए। इसी प्रकार से पीएसी में 3573 पद भरे गए और 2143 रिक्त रह गए। इसके लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने मेरिट गिरा दी और पीएसी में 1366 पद और भर दिए गए। इसके बावजूद पीएसी में 777 पद खाली रह गए। याचिका दाखिल कर मांग की गई है कि सभी रिक्त रह गए पदों को भरा जाए, ताकि याचीगण को नियुक्ति पाने का अवसर मिले। याचिका पर 14 फरवरी को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed