फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कुंभ धार्मिक आयोजन यहां कोई वीआईपी नहीं

कुंभ धार्मिक आयोजन यहां कोई वीआईपी नहीं

Fri, 04 Jan 2019 09:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
कुंभ धार्मिक आयोजन यहां कोई वीआईपी नहीं
कुंभ धार्मिक आयोजन, यहां
विज्ञापन

कोई वीआईपी नहीं: हाईकोर्ट
0 भूमि आवंटन को लेकर तीर्थपुरोहितों की याचिका खारिज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने कहा है कि कुंभ मेला एक धार्मिक आयोजन है। यहां आने वाले हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हैं। यहां कोई वीआईपी नहीं है, इसलिए आवंटन नीति के तहत ही सभी को भूमि मिलनी चाहिए। कोर्ट ने तीर्थपुरोहितों की ओर से भूमि आवंटन को लेकर दाखिल याचिका खारिज कर दी है। घनश्याम शर्मा और नौ अन्य तीर्थपुरोहितों की याचिका पर न्यायमूर्ति भारती सप्रू और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ ने सुनवाई की।
याचिका में कहा गया कि तीर्थपुरोहितों की मेले में मुख्य भूमिका होती है। एक माह कल्पवास करने वालों के रहने और पूजा-पाठ की व्यवस्था तीर्थपुरोहित ही करते हैं, मगर मेला प्रशासन ने उनको जो भूमि आवंटित की है, वह उपयुक्त स्थान पर नहीं है। उनको बेहतर स्थान पर जमीन दी जानी चाहिए, ताकि कल्पवासियों को सुविधा हो। कोर्ट का कहना था कि मेले में भूमि आवंटन के लिए जो नीति बनी है, उसी के तहत भूमि दी जानी चाहिए। यहां कोई बड़ा या छोटा नहीं है।
विज्ञापन

एक अन्य याचिका में न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता और न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने बजरंग दिव्य शक्ति सेवा संस्थान की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से आठ जनवरी तक भूमि आवंटन नीति तलब की है। याची के अधिवक्ता का कहना था कि मेले में भूमि आवंटन में मनमानी की जा रही है। पहुंच वाले लोगों को संगम के नजदीक तथा आम आदमी और संस्थाओं को दूरदराज के क्षेत्र में अविकसित भूमि दी जा रही है, जहां सुविधाएं नहीं हैं। मेला प्रशासन भूमि आवंटन नीति का खुले आम उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed