फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अफसरों के सामने वकीलों और पूर्व चेयरमैन के बीच मारपीट

अफसरों के सामने वकीलों और पूर्व चेयरमैन के बीच मारपीट

Wed, 02 Jan 2019 12:26 AM IST
shailendra Kumar shailendra Kumar
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
अफसरों के सामने वकीलों और पूर्व चेयरमैन के बीच मारपीट
news
मंझनपुर (कौशाम्बी)। जनपद न्यायालय के समीप एक जमीन की पैमाइश करने गई प्रशासनिक टीम के सामने मंगलवार को अधिवक्ताओं ने पूर्व चेयरमैन व कुनबे को पीटा। हंगामे के दौरान कोतवाली पुलिस मौके से खिसक गई। शाम को मंझनपुर चौराहे पर पूर्व चेयरमैन समर्थकों ने कार से जा रहे एक अधिवक्ता पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी अधिवक्ता को प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


जनपद न्यायालय के समीप पूर्व चेयरमैन नरेश चंद्र केसरवानी ने एक जमीन का बैनामा लिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जमीन के सामने कुछ हिस्सा ग्राम समाज का है। अधिवक्ता उस जमीन पर सीट बनाना चाह रहे हैं। इसे लेकर अधिवक्ताओं और पूर्व चेयरमैन के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही है। मंगलवार को नए साल के मौके पर इस भूमि पर पूर्व चेयरमैन ने सामूहिक भोज का कार्यक्रम रखा था। अधिवक्ताओं की शिकायत पर एसडीएम सदर सतीश चंद्र ने नायब तहसीलदार कृष्णकांत शर्मा, तनुजा निगम, क्षेत्रीय कानूनगो व लेखपाल की टीम बनाकर जमीन की पैमाइश के लिए भेजा। सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर बुलाई गई थी।
विज्ञापन


अफसर बैठे ही थे, तभी अधिवक्ताओं और पूर्व चेयरमैन नरेश चंद्र केसरवानी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अधिवक्ताओं ने मौके पर तोड़फोड़ करते हुए पूर्व चेयरमैन व उनके परिवार के सदस्यों को जमकर पीटा। दोनों तरफ से लाठी-डंडा चलता देख पुलिस मौके से खिसक गई। अफसर भी किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गए। बाद में एसडीएम और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। शाम को जिला कचहरी के अधिवक्ता कड़ा निवासी शाहिद अब्बास पुत्र साबिर हुसैन अपनी इनोवा कार से घर जा रहे थे। जैसे ही कार सिराथू रोड स्थित पूर्व चेयरमैन के घर के पास पहुंची तभी पूर्व चेयरमैन समर्थकों ने अधिवक्ता की गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में तोड़फोड़ करने के साथ ही अधिवक्ता को जमकर पीटा गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। एसडीएम सतीश चंद्र का कहना है पुलिस की लापरवाही से घटना हुई है। इसकी रिपोर्ट नायब तहसीलदार ने सौंप दी है। राजस्व विभाग की टीम जमीन की पैमाइश करने गई थी, इसी दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए थे। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed