फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एक जनवरी से नए सिविल टर्मिनल से जाकर पकड़नी होगी फ्लाइट

एक जनवरी से नए सिविल टर्मिनल से जाकर पकड़नी होगी फ्लाइट

Mon, 24 Dec 2018 08:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
एक जनवरी  से नए सिविल टर्मिनल से  जाकर पकड़नी होगी फ्लाइट
एक जनवरी से नए सिविल टर्मिनल से मिलेगी फ्लाइट
विज्ञापन

0 अमर उजाला की खबर पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने लगाई अपनी मुहर
0 पहले 25 दिसंबर से यात्रियों के लिए खोलना था सिविल टर्मिनल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज से हवाई यात्रा करने वाले मुसाफिरों को एक जनवरी से बम्हरौली के पुराने टर्मिनल की बजाय उसके दूसरे छोर पर स्थित नए टर्मिनल में जाकर विमान पकड़ना होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तय किया है कि नया सिविल टर्मिनल यात्रियों के लिए एक जनवरी से खोल दिया जाएगा। इसके लिए यहां सभी जरूरी तैयारी की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर को ही 164 करोड़ की लागत से बने सिविल टर्मिनल का उद्घाटन किया था। 6700 वर्ग मीटर में बना नया सिविल टर्मिनल सेंट्रलाइज्ड एसी है। यात्रियों के लिए पहले इसे 25 दिसंबर को खोला जाना था, लेकिन इसे अब एक जनवरी को खोला जाएगा। ‘अमर उजाला’ ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि सिविल टर्मिनल 25 दिसंबर को नहीं, बल्कि नए वर्ष के अवसर पर यात्रियों के लिए खोला जाएगा। इस खबर पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने अब अपनी मुहर भी लगा दी है। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव के मुताबिक एक जनवरी से यात्रियों को नए सिविल टर्मिनल से ही आकर फ्लाइट पकड़नी होगी।
विज्ञापन

उधर, एयरपोर्ट में एयर इंडिया, जेट एयरवेज, इंडिगो और स्पाइस जेट ने अपने काउंटरों का निर्माण तकरीबन पूरा कर लिया है। अभी दिल्ली, बंगलूरू, पटना, लखनऊ, नागपुर और इंदौर के लिए सीधी फ्लाइट चल रही है। छह जनवरी से स्पाइस जेट भी प्रयागराज से दिल्ली के लिए एक और विमान सेवा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed