फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एचजेएस प्री की आंसर की जारी

एचजेएस प्री की आंसर की जारी

Thu, 02 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
एचजेएस प्री की आंसर की जारी
एचजेएस प्री 2018 की आंसर की जारी
विज्ञापन

0 प्रारंभिक परीक्षा का एक प्रश्न डिलीट, हाईकोर्ट ने मांगी आपत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट द्वारा आयोजित उच्च न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा (2018) की आंसर की हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 जुलाई को किया गया था। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को लेकर अभ्यर्थियों से उनकी आपत्तियां आमंत्रित की हैं। आपत्तियों के साथ पूरा ब्यौरा और अपने दावे के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य भेजना भी अनिवार्य है।
निबंधक चयन एवं नियुक्ति मयंक कुमार जैन के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा की बुकलेट सीरीज 55 में पूछे गए प्रश्न जो कि बी सीरीज में 30 नंबर पर सी सीरीज में पांच नंबर पर और डी सीरीज में 80 नवंबर पर है को डिलीट कर दिया गया है। इस प्रश्न का एक अंक सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से दिया जाएगा।
विज्ञापन

अन्य प्रश्नों पर यदि कोई आपत्ति है तो अभ्यर्थियों से उसे सीधे रजिस्ट्रार चयन एवं नियुक्ति को रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट से 10 अगस्त से पहले भेजने को कहा गया है। आपत्ति के साथ अभ्यर्थी को अपना नाम, रोल नंबर, बुकलेट सीरीज नंबर जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसका नंबर, प्रश्न के विकल्प अपनी आपत्ति के उल्लेख के साथ भेजने को कहा गया है। आपत्ति के साथ सही उत्तर का स्रोत दस्तावेजी साक्ष्य के साथ भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed