फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टीला ढहने से बालिका की मौत

टीला ढहने से बालिका की मौत

Sun, 20 May 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
टीला ढहने से बालिका की मौत
मंझनपुर (कौशाम्बी)। मुख्यालय से सटे ओसा गांव में शनिवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से एक बालिका की मौत हो गई। उसका भाई समेत दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ओसा गांव की अनामिका (12) पुत्री शिवराज कक्षा छह की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह अपने छोटे भाई सौरभ और पड़ोस की ही चांदनी पत्नी फूलचंद्र व सुषमा पत्नी समर्थी के साथ घर की लिपाई करने के लिए मिट्टी खोदने तालाब गई थी। खुदाई के दौरान अचानक टीला ढहने से चारों लोग नीचे दब गए। चीखपुकार सुन आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे बच्चों तथा महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने अनामिका को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed