{"_id":"5af74cf34f1c1beb408b4d52","slug":"71526156531-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दुरंतो से महंगी है हमसफर की सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली दुरंतो से महंगी है हमसफर की सफारी
Updated Sun, 13 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली दुरंतो से महंगी हमसफर की सवारी
0 दुरंतो में शुरुआती किराया 1050 तो हमसफर में 1115 रुपये
0 इलाहाबाद से दिल्ली के पहले सफर में ही हमसफर में प्रतीक्षा सूची
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
आनंद विहार के लिए इलाहाबाद से शुरू हुई हमसफर एक्सप्रेस की सवारी दिल्ली दुरंतो के मुकाबले महंगी है। दुरंतो की तरह इस ट्रेन में भी रेलवे यात्रियों से फ्लैक्सी फेयर लिया जा रहा है। दुरंतो में जहां दिल्ली के लिए थर्ड एसी श्रेणी का शुरुआती किराया 1050 है, वहीं हमसफर एक्सप्रेस में शुरुआत 1115 रुपये से हो रही है। अधिकतम किराया भी दुरंतो और हमसफर का क्रमश: 1550 एवं 1625 रुपये है। वहीं दूसरी ओर शनिवार की रात इलाहाबाद से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए पहले सफर पर निकली हमसफर एक्सप्रेस के थर्ड एसी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची रही।
इलाहाबाद से हमसफर के विशेष ट्रेन के रूप में यूं तो बुधवार नौ मई को हरी झंडी दिखाई गई थी, लेकिन आधिकारिक रूप से ट्रेन की शुरुआत इलाहाबाद से शनिवार को हुई। इसके संचालन के पूर्व ही रेलवे द्वारा स्पष्ट किया गया था कि इसमें फ्लेक्सी फेयर लिया जाएगा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया था इसमें दुरंतो से ज्यादा किराया लिया जाएगा। अब जब ट्रेन शुरू हुई है तो फ्लेक्सी फेयर भी यात्रियों को दुरंतो के मुकाबले ज्यादा देना पड़ रहा है। इस बारे में इलाहाबाद मंडल सीनियर डीसीएम इलाहाबाद नवीन दीक्षित का कहना है कि हमसफर में सुविधाएं ज्यादा हैं। इसी वजह से किराया कुछ अधिक है।
50 प्रतिशत सीट बुक होने के बाद फ्लेक्सी फेयर
हमसफर और दुरंतो में 50 फीसदी तक सीटों तक का किराया क्रमश: 1115 एवं 1050 है। उसके पश्चात प्रत्येक दस प्रतिशत सीट पर 10 प्रतिशत किराया बढ़ता जाएगा। इस हिसाब से हमसफर में 1115 के बाद 1215, 1325, 1435, 1545 एवं आखिरी किराया 1625 थर्ड एसी श्रेणी का रहेगा, जबकि दिल्ली दुरंतो में 1050, 1130, 1235, 1340, 1445 एवं 1550 रुपये का स्लैब है। इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को हमसफर अपने निर्धारित समय रात 10.20 बजे रवाना होगी। शनिवार को इसकी सभी बर्थ बुक होने के बाद प्रतीक्षा सूची 59 पर पहुंच गई।