{"_id":"5aeb67f04f1c1b9b098b7e92","slug":"71525377008-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी परीक्षाओं के बाद सीधी भर्ती का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी परीक्षाओं के बाद सीधी भर्ती का नंबर
Updated Fri, 04 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
--------
बड़ी परीक्षाओं के बाद सीधी भर्ती का नंबर
00 भर्ती घोटाला 00
0 सीबीआई बढ़ा रही यूपीपीएससी की भर्ती परीक्षाओं की जांच का दायरा
0 शिकायतों के आधार पर प्रारंभिक जांच में सीबीआई को मिले कई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई की टीम पीसीएस-2015, लोअर सबऑर्डिनेट-2013 जैसी बड़ी भर्ती परीक्षाओं के साथ सीधी भर्ती की ओर से बढ़ रही है। सीधी भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती और नौकरी सीधे इंटरव्यू के माध्यम से दी जाती है। सीबीआई को आशंका है कि सीधी भर्ती में व्यापम पैमाने पर धांधली की गई है। कई अभ्यर्थियों ने साक्ष्य समेत सीबीआई कैंप कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और अब इन्हीं शिकायतों के आधार पर सीबीआई सीधी भर्तियों की जांच भी शुरू करने जा रही है।
सीबीआई के गोविंदपुर स्थित सीबीआई कैंप कार्यालय में पीसीएस-2015 और लोअर सबऑर्डिनेट 2013 के दस्तावेजों की लगातार छानबीन की जा रही है। इन दोनों परीक्षाओं की मूल कॉपियों और उनकी फोटो कॉपी के लाखों पन्ने आयोग ने सीबीआई कैंप कार्यालय को भेजे हैं। दस्तावेजों की जांच के साथ पीसीएस-2015 के चयनितों और आयोग के कुछ अफसरों एवं कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछ पूर्व अफसरों और कर्मचारियों से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है।
लोअर-2013 के संदिग्ध चयनित अफसरों से पूछताछ के लिए सीबीआई ने उनका नोटिस जारी कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि इस बीच सीबीआई की टीम सीधी भर्ती से जुडे़ दस्तावेज भी खंगाल रही है। अभ्यर्थियों से मिली शिकायतों के आधार पर सीबीआई इनकी गहनता से पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं लेकिन सीबीआई ठोस सुबूत की तलाश में है ताकि बड़ी लिखित परीक्षाओं की सीधी भर्ती में भी संग्धि चयनितों से पूछताछ की जा सके।