फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूनानी मेडिकल: इलाहाबाद बनेगा देश का पहला सेंटर

यूनानी मेडिकल: इलाहाबाद बनेगा देश का पहला सेंटर

Fri, 13 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
यूनानी मेडिकल: इलाहाबाद बनेगा देश का पहला सेंटर
ईएनटी एवं पंचकर्म में हो सकेगा परास्नातक
विज्ञापन

0 यूनानी राज्य मेडिकल कॉलेज करे परास्नातक की चार सीटों की इजाजत मिली
0 ईएनटी विधा में परास्नातक कराने वाला देश का पहला सेंटर बना इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
आठ साल के लंबे इंतजार के बाद शासन ने यूनानी राज्य मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद में परास्नातक की चार सीटों की इजाजत दे दी है। अब यह संस्थान देश का पहला ऐसा सेंटर होगा, जहां यूनानी चिकित्सा पद्घति में ईएनटी विधा में परास्नातक किया जा सकेगा। इस विधा में दो सीटों की इजाजत मिली है। वहीं पंचकर्म में भी दो सीटें दी गई हैं। इससे इलाहाबाद बंगलूरू के बाद देश का दूसरा सेंटर होगा, जिसमें पंचकर्म में परास्नातक की पढ़ाई हो सकेगी।

इलाहाबाद स्थित यूनानी राज्य मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में स्नातक स्तर पर 14 विषयों पर मेडिकल छात्रों को अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन पीजी कोर्स न के बराबर हैं। सिर्फ सर्जरी, मेडिसन जैसी गिनी-चुनी विधाओं में कुछ निजी संस्थान परास्नातक कराते हैं, लेकिन अन्य विधाओं में आगे की पढ़ाई का रास्ता यूनानी पद्घति में पूरी तरह बंद है। शहर में हिम्मतगंज स्थित यूनानी राज्य मेडिकल कॉलेज ने वर्ष 2010 में मेडिकल कॉलेज की ओर से निदेशक यूनानी सेवाएं, उप्र को इन दोनों कोर्सेज में पीजी की इजाजत देने का प्रस्ताव भेजा था। इसे सरकार ने बुधवार को मंजूर किया। बृहस्पतिवार को प्राचार्य प्रो. अनवार अहमद कुरैशी के पास सहमति पत्र भी आ गया। ईएनटी विभाग के एचओडी प्रो. मोहम्मद आसिफ हुसैन उस्मानी ने इसे संस्थान के लिए उपलब्धि बताया। पंचकर्म विभाग के एचओडी प्रो.अनीशुर रहमान ने कहा पीजी कोर्स शुरू होने से इस विधा की ओर छात्रों का रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed