फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नए साल पर शिक्षा प्रेरकों को झटका

नए साल पर शिक्षा प्रेरकों को झटका

Fri, 29 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
नए साल पर शिक्षा प्रेरकों को झटका
नए साल पर शिक्षक प्रेरकों को झटका
विज्ञापन

31 दिसंबर के बाद नहीं बढ़ाया जाएगा संविदा कर्मियों का अनुबंध
योजना की अवधि बढ़ाने को केंद्र सरकार से निर्देश मिलने का इंतजार

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नए साल पर शिक्षा प्रेरकों को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। 31 दिसंबर के बाद प्रदेश भर में एक लाख शिक्षा प्रेरकों का अनुबंध खत्म होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने 31 के बाद साक्षर भारत योजना की अवधि बढ़ाने की मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में प्रेरकों को अनुबंध भी नहीं बढ़ेगा और वे झटके में बेरोजगार हो जाएंगे। इस बाबत साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा के निदेशक एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सचिव अमर नाथ वर्मा ने सभी जिला लोक शिक्षा समिति के सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

साक्षर भारत योजना यूपी के 65 जिलों में संचालित की जा रही है। इसके तहत प्रदेश भर में संविदा पर तकरीबन एक लाख शिक्षक प्रेरक काम कर रहे हैं। इसके साथ संविदा पर जिला समन्वयकों एवं ब्लॉक समन्वयकों की नियुक्ति भी की गई है। योजना की अवधि समय-समय पर बढ़ाई जाती है। भारत सरकार ने 17 अक्तूबर 2017 को आदेश जारी कर इस योजना की समय अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई थी। वैकल्पिक शिक्षा के निदेशक एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सचिव अमर नाथ वर्मा की ओर से जिला लोक शिक्षा समिति के सभी सचिवों को जारी पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार की ओर से 31 दिसंबर के बाद योजना को संचालित करने की समय अवधि बढ़ाने की मंजूरी अब तक नहीं दी गई है। ऐसे में योजना के तहत 31 दिसंबर के बाद जिला समन्वयकों, ब्लॉक समन्वयकों एवं प्रेरकों की संविदा का नवीनीकरण न किया जाए और न ही किसी मद में कोई व्यय किया जाए। योजना के संबंध में भारत सरकार से दिशा-निर्देश मिलने के बाद योजना के संचालन को लेकर अलग से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed