{"_id":"5a2ee67e4f1c1b686a8b8f48","slug":"71513023102-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों जाम में जूझे शहरी, बच्चे हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों जाम में जूझे शहरी, बच्चे हुए परेशान
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटों जाम में जूझे शहरी, बच्चे हुए परेशान
-अल्लापुर, सोहबतियाबाग, रामबाग, कोठापार्चा, हिवेट रोड, विवेकानंद मार्ग पर रेगें वाहन
- गलियों से निकलने वाले दोपहिया वाहन सवार भी फंसे, स्कूली बच्चों-मरीजों को दिक्कत
इलाहाबाद।
अनियंत्रित यातायात व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस की नाकामी से सोमवार को शहरी दिन भर जाम के झाम से जूझते रहे। एक से दो किलोमीटर तक का सफर तय करने में लोगों को घंटों लगे। अल्लापुर, सोहबतियाबाग, रामबाग, लाउदर रोड, कोठापार्चा, हिवेट रोड, स्टेशन रोड, विवेकानंद मार्ग, साउथ मलाका, बाई का बाग समेत अन्य क्षेत्र की सड़कों पर दोपहर के समय वाहन कुछ समय के लिए रेंगते फिर अटक जाते। जाम में फंसे स्कूली बच्चों, मरीजों के साथ महिलाओं को खासी दिक्कत हुई।
सिविल लाइंस की तरफ से निरंजन पुल पार करने वालों को जानसेनगंज तक पहुंचने में घंटों समय लगा। दोपहिया वाहन सवार मोहत्सिमगंज की गली से किसी तरह साउथ मलाका पहुंचे तो वहां फंस गए। यहां से चंद्रलोक या साउथ-नार्थ मलाका तक जाने वालों की खासी फजीहत हुई। कोठापार्चा, रामबाग, बाई का बाग, बैरहना तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। वहीं स्टेशन रोड, हीवेट रोड और विवेकानंद मार्ग पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे। सोहबतियाबाग, अल्लापुर को आने-जाने वाले सभी मार्गों पर लगा जाम लोगों की परेशानी का कारण बना रहा।
सर्किट हाउस में मंत्री नगर विकास जाम से मुक्ति के लिए अफसरों को निर्देश दे रहे थे और शहर के हालात बेकाबू थे। किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस नहीं दिखी। जहां यातायात सिपाही खड़े भी थे, वे बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने में असहाय दिख रहे थे। जाम में फंसे बच्चे, बीमार और महिलाओं की परेशानी उनके चेहरे देखकर ही भांपी जा सकती थी। कोई पानी खोज रहा था तो कई पैदल ही रास्ता तय करने में परेशानी महसूस कर रहे थे। कोठापार्चा से रामबाग को जाने वाली ईदगाह की गली भी दोपहिया वाहनों से पैक थी। जल्दी निकलने की आपाधापी में लोगों की दिक्कत और बढ़ती रही।