{"_id":"59b54f314f1c1be17f8b59ae","slug":"71505054513-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा आज से, तैयारी पूरी
Updated Sun, 10 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा आज से, तैयारी पूरी
0 पूरे देश से कुल पांच लाख 40 हजार 248 अभ्यर्थी होंगे शामिल
0 मध्य क्षेत्र से एक लाख 60 हजार 71 अभ्यर्थियों को भेजे प्रवेश पत्र
0 11 से 14 सितंबर तक दो पालियों में होंगी कंप्यूटर बेस परीक्षाएं
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी 2017 की परीक्षा 11 सितंबर से होने जा रही है। कंप्यूटर बेस इस परीक्षा में पूरे देश से पांच लाख 40 हजार 248 अभ्यर्थी जबकि इलाहाबाद मध्य क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश एवं बिहार से एक लाख 60 हजार 71 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। मध्य क्षेत्र कार्यालय ने परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 15 जुलाई तक लिए गए थे। यह परीक्षा 11 से 14 सितंबर के बीच विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से 12 एवं दिन में 2.45 से 4.45 बजे के बीच होगी। परीक्षा कम्प्यूटर बेस है सो एसएससी ने गाइड लाइन भी जारी कर की है। अभ्यर्थी घड़ी, किताब, पेन, पेपर, मैग्जीन, मोबाइल, कैल्क्यूलेटर, ब्ल्यूटुथ, स्टोरेज डिवाइस आदि लेकर परीक्षा में नहीं शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थी प्रतिबंधित चीजों के साथ पकड़े गए तो उनकी परीक्षा निरस्त करने के साथ विधिक कार्रवाई होगी। साथ ही अगले तीन वर्ष तक एसएससी की किसी भी भर्ती परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।
यह परीक्षा प्रदेश के पांच जिलों इलाहाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ एवं वाराणसी में तथा बिहार के अभ्यर्थियों के लिए पटना में होगी। एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक अभ्यर्र्थियों को प्रवेश पत्र उनकी रजिस्टर्ड मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी सूचना भेजी गई है। इसके बाद भी अभ्यर्थियों को किसी तरह की समस्या होती है तो एसएससी की वेबसाइट पर 222.ह्यह्यष्-ष्ह्म्.शह्म्द्द देख सकते हैं।
विज्ञापन
00
जिला केंद्र अभ्यर्थी
इलाहाबाद 14 25418
आगरा 8 13920
कानपुर 6 16728
लखनऊ 25 42845
वाराणसी 7 15552
पटना (बिहार) 21 45608