{"_id":"59a6dcc34f1c1b59738b4777","slug":"71504107715-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी 2013 का परिणाम घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी 2013 का परिणाम घोषित करने की मांग
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी 2013 चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सचिव का घेराव
- 10 सितंबर तक परिणाम घोषित करने, अपूर्ण परिणाम संशोधित कर जल्द कॉलेजों को भेजने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बीटीसी 2013 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर प्रशिक्षुओं ने बुधवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का घेराव किया। इस दौरान उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया। कहा गया कि परीक्षा परिणाम 12 सितंबर तक न घोषित हुआ तो अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड दिल्ली द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक भर्ती से वंचित रह जाएंगे। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। सभी प्रशिक्षु सीटीईटी-16 तथा यूपीटीईटी-16 उत्तीर्ण हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि बीटीसी 2013 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा इसी वर्ष जुलाई में हो चुकी है। इसमें कुल 8064 प्रशिक्षुओं शामिल हैं और परीक्षा के 50 दिन भी परिणाम का पता नहीं है। कहा कि बीटीसी प्रशिक्षण बैच 2013 तृतीय काउंसलिंग की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम 10 सितंबर तक घोषित करने की मांग की। कहा कि ऐसा न होने पर प्रशिक्षुओं भर्ती परीक्षाओं से वंचित हो जाएंगे। इस बीच सचिव डॉ.सुत्ता सिंह ने दो प्रशिक्षुओं को बुलाकर वार्ता की। बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है और 10 सितंबर के पहले परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिनके परिणाम अपूर्ण घोषित हैं, उनके संशोधित अंक पत्र जल्द ही डायट तथा संबंधित निजी संस्थानों को भेज दिए जाएंगे। घेराव में निशांत, पीयूष, अभिषेक त्रिपाठी, अंकुर, अजीत, सत्येंद्र, अमित रावत आदि बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शामिल थे।