{"_id":"598c74714f1c1b813e8b491c","slug":"71502377073-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने लोगों के मन में भरी देशभक्ति की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने लोगों के मन में भरी देशभक्ति की भावना
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने लोगों में भरी देशभक्ति की भावना
0 पतंजलि ऋषिकुल के विद्यार्थियों का स्वराज सप्ताह के तहत विनायक सिटी मॉल में कार्यक्रम
0 महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के जीवन से जुड़ी घटनाओं का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पतंजलि ऋषिकुल एवं महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की ओर से स्वराज सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पतंजलि ऋषिकुल में विद्यार्थियों ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित विनायक सिटी मॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यहां बच्चों ने देशभक्ति गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। ‘नई सुबह हम लाएंगे’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के मन में स्वदेश-प्रेम की भावना को जागृत किया। लोकनृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने वहां मौजूद लोगों को झूमने के लिए विवश किया। विद्यार्थियों ने लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए जागरूक भी किया।
मॉल में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए ‘स्वराज से सुराज की ओर’ नामक पोस्टर में तीन रंगों में दर्शकों के हथेलियों के निशान लिए गए। लोगों ने अपने विचार भी लिखे। कक्षा एक की छात्रा राघवी प्रियव्रत ने पांच सौ बार अपनी हथेलियों का निशान लगाकर सर्वश्रेष्ठ ‘स्वराज चाइल्ड ऑफ द ईयर’ का खिताब भी जीता। इस अवसर पर विद्यालय समूह की सचिव डॉ.कृष्णा गुप्ता, निदेशक रवींद्र गुप्ता, समन्वयक अपर्णा मन्ना समेत शिक्षक भी मौजूद थे। महर्षि पतंजलि में कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के जीवन से जुड़ी साहसिक घटनाओं का मंचन किया। विभिन्न सेक्शन के विद्यार्थियों ने मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, जलियांवाला बाग नरसंहार, भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान, चंद्रशेखर आजाद के साहस एवं बलिदान तथा संविधान सभा की बैठक और भारतीय राजनीति में उसके महत्व को दर्शाया। प्रधानाचार्य सुष्मिता कानूनगो ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की। संचालन प्रांजलि ने किया।